फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lal bhadur shastri statue will estalish at varanasi airport

वाराणसी एयरपोर्ट पर लगेगी लालबहादुर शास्त्री की 18 फीट ऊंची प्रतिमा

Thu, 03 Jan 2019 12:18 PM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: shashikant misra Updated Thu, 03 Jan 2019 12:18 PM IST
विज्ञापन
Lal bhadur shastri statue will estalish at varanasi airport
वाराणसी में बाबतपुर स्थित इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की 18 फीट ऊंची प्रतिमा लगाई जाएगी। 70 लाख रुपये की लागत से प्रतिमा नोएडा में तैयार की जा रही है। इसका फाउंडेशन एयरपोर्ट पर बनकर तैयार हो गया है।
विज्ञापन


प्रतिमा को एक से दो महीने में एयरपोर्ट पर स्थापित कर दिया जाएगा। लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा की डिजाइन मूर्तिकार रामसुतार ने तैयार की है, जिन्होंने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा डिजाइन की थी।
विज्ञापन


बतातें चलें कि 2005 में वाराणसी एयरपोर्ट का नामकरण लालबहादुर शास्त्री के नाम पर किया गया था। शास्त्रीजी की प्रतिमा लगाने की मांग वर्ष 2014 में उठी। 2012 में इसे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का दर्जा दिया गया। इस पर एयरपोर्ट टर्मिनल के भीतर आगमन हाल में एक छोटी प्रतिमा स्थापित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका अनावरण तत्कालीन उड्डयन मंत्री अजीत सिंह तथा शास्त्रीजी के पुत्र अनिल शास्त्री ने किया था। प्रतिमा का निर्माण एयरपोर्ट अथॉरिटी करा रही है और नॉर्दर्न कोल फील्ड (एनसीएल) प्रायोजक है। एयरपोर्ट निदेशक अनिल कुमार राय ने बताया कि शास्त्रीजी की विशाल प्रतिमा को जाने माने मूर्तिकार रामसुतार ने डिजाइन किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed