{"_id":"5b94d709867a557ec232c8ed","slug":"lal-bahadur-shastri-statue-will-be-placed-at-varanasi-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी एयरपोर्ट पर लगेगी पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की इतनी फुट ऊंची प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी एयरपोर्ट पर लगेगी पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की इतनी फुट ऊंची प्रतिमा
सुधीर मिश्रा,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 09 Sep 2018 01:47 PM IST
विज्ञापन
बाबतपुर एयरपोर्ट
वाराणसी के बाबतपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पार्किंग क्षेत्र में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 16 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है। इस माह के अंत तक इसका निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। काशी के महात्म्य को दर्शाने वाली आसपास के पर्यटक स्थलों की तस्वीरें घाटों की आकृतियां एयरपोर्ट के पार्क में पहले ही बनाई जा चुकी हैं।
अब इसी पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। अक्तूबर 2005 में एयरपोर्ट का नाम वाराणसी से बदल कर लाल बहादुर शास्त्री के नाम पर किया गया था। 2012 में इसे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का दर्जा दिया गया। शास्त्री के नाम से एयरपोर्ट का नामकरण होने के बाद एयरपोर्ट के मुख्य टर्मिनल भवन के घरेलू आगमन क्षेत्र में शास्त्री की आदमकद प्रतिमा स्थापित की गई थी।
बाद में जब एयरपोर्ट पर प्राचीन धरोहरों को सहेजने का प्रयास शुरू हुआ तो एएआई ने शास्त्री की बड़ी प्रतिमा लगाने का फैसला किया। अब इस पर काम आगे बढ़ गया है। निदेशक एयरपोर्ट , एके राय ने बताया कि शास्त्री जी की स्मृति में प्रतिमा की स्थापना पर एक करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे। फाउंडेशन का काम जल्दी ही शुरू किया जाएगा।