फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lakhs stolen from house retired lieutenant colonel in varanasi police engaged investigation

Varanasi News: सेवानिवृत्त लेफ्टीनेंट कर्नल के घर से लाखों की चोरी, सीसी कैमरा व DVR भी उठा ले गए चोर

Sat, 24 Aug 2024 09:50 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 24 Aug 2024 09:50 PM IST
सार

Varanasi News: लगभग 50 लाख की चोरी की सूचना पाकर मौके पर पहुंची भेलूपुर पुलिस ने घर की जांच-पड़ताल की। बताया गया कि चोर अपने साथ सीसीटीवी और डीवीआर भी उठा ले गए। भुक्तभोगी परिवार सिंगापुर से रविवार को वाराणसी पहुंचेगा।

विज्ञापन
Lakhs stolen from house retired lieutenant colonel in varanasi police engaged investigation
चोरी के बाद घर में बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बृजइंक्लेव एक्सटेंशन कॉलोनी में शुक्रवार की रात सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल पारस नाथ पांडेय के मकान का ताला तोड़कर चोर घुसे। एक अनुमान के अनुसार ऑलमारी और लॉकर तोड़ कर नकदी और कीमती सामान मिलाकर चोर 50 लाख रुपये से ज्यादा की चपत लगाए हैं। भेलूपुर थाने की पुलिस कॉलोनी में लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन


सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल पारस नाथ पांडेय दो महीने पहले अपने परिवार के साथ पुत्र अनुराग पांडेय के पास सिंगापुर गए थे। रविवार को वह वापस आएंगे। घर की देखभाल करने के लिए उन्होंने मोती प्रजापति को रखा हुआ है। 
विज्ञापन


मोती ने बताया कि उसके पोते की तबीयत खराब होने के कारण उसे देखने के लिए शुक्रवार की रात बड़ी पटिया अपने बेटे के कमरे पर चला गया था। सुबह चार बजे मोती वापस आया तो चोरी की जानकारी हुई। मोती ने बताया कि चोर घर में लगे सीसी कैमरे का डीवीआर भी उठा ले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed