फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lakhs of devotees took a dip in the Kumbh of faith on the Pachbahini bathing festival

पचबहनी स्नान पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था के कुंभ में लगाई डुबकी

Wed, 02 Feb 2022 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of devotees took a dip in the Kumbh of faith on the Pachbahini bathing festival
चौबेपुर। मौनी अमावस्या पर्व पर लगने वाले पचबहनी स्नान पर्व पर लाखों श्रद्धालु आस्था के संगम में डुबकी लगाकर पुण्य के भागीदार बने। बलुआ सरसौल घाट, परनापुर, गौरा उपरवार मौनी बाबा घाट, आंशिक चंद्रावती घाट, मार्कंडेय महादेव संगम घाट पर भीड़ जमी रही।
विज्ञापन

पूर्वांचल के वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़ समेत कई जनपदों के श्रद्धालु़ मंगलवार की भोर से गंगा में ड़ुबकी लगाते रहे। दोपहर बाद भीड़ भगतुआ, सोनबरसां, चौबेपुर, कादीपुर कलां, जाल्हूपुर आदि कई कस्बों में लगे मेले का आनंद लोग उठाते रहे। चौबेपुर थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने बताया कि मेले में जगह-जगह बैरियर व घाटों पर गोताखोर लगाए गए थे। उन्होंने चार लाख से भी ज्यादा लोगों के स्नान करने का अनुमान लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed