फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lakhs got employment due to increased tourists in Kashi

Varanasi News: काशी में बढ़े पर्यटकों से लाखों को मिला रोजगार

Mon, 31 Jul 2023 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Lakhs got employment due to increased tourists in Kashi
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में लोगों में बढ़े तीर्थाटन के भाव को सराहा। उन्होंने विशेष रूप से अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का उल्लेख करते हुए कहा कि काशी में बीते एक साल में 10 करोड़ लोग बाबा के दर्शन के लिए आए। इसके साथ ही मथुरा, अयोध्या में भी तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ी है। इससे लाखों रोजगार के नए अवसर उपलब्ध हुए हैं। रविवार को मन की बात के 103वें एपिसोड में पीएम की बातें सुनने के लिए शहर भर में कई जगहों पर आयोजन हुए।
कार्यक्रम में पीएम ने कहा कि सावन का मतलब ही आनंद और उल्लास है। इस आस्था और परंपराओं का एक पक्ष और भी है। ये हमें गतिशील बनाते हैं। शिव अराधना के लिए कितने ही भक्त कांवड़ यात्रा पर निकलते हैं। बनारस पहुंचने वाले लोगों की संख्या भी रिकॉर्ड तोड़ रही है। पीएम ने कार्यक्रम के जरिए देशवासियों से बात की। इसमें उन्होंने वाराणसी और काशी विश्वनाथ धाम का जिक्र किया। पीएम मोदी वाराणसी से सांसद है, इसलिए वह यहां का अक्सर जिक्र करते हैं। मन की बात में पीएम मोदी ने सावन की चर्चा की। कहा कि इस समय सावन का महीना चल रहा है।
विज्ञापन

महादेव की आराधना के साथ सावन हरियाली और खुशहाली से जुड़ा होता है। इसका बहुत महत्व रहा है। सावन के झूले, सावन की मेंहदी, सावन के उत्सव। सावन का मतलब ही आनंद और उल्लास है। इस आस्था और परंपराओं का एक पक्ष और भी है। ये हमें गतिशील बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
सावन में झूलों के बीच सुनी गई मन की बात
मन की बात कार्यक्रम का वाराणसी जिले में जगह-जगह प्रसारण हुआ। जिला एवं महानगर सहित काशी क्षेत्र के सभी 30286 बूथों पर भाजपाजनों ने सुना। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा काशी क्षेत्र द्वारा अर्दली बाजार के भुवनेश्वर नगर कॉलोनी स्थित पार्क में आयोजन हुआ। पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम में योग से लेकर सावन और बच्चों के झूलों की चर्चा की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा काशी क्षेत्र कार्यलय के प्रभारी श्रीप्रकाश शुक्ला विशिष्ट, अतिथि पार्षद अशोक मौर्य, सुशील गुप्ता के साथ अन्य पार्षद मौजूद रहे।
चौबेपुर में किसान मोर्चा ने सुनी पीएम के मन की बात
चौबेपुर बाजार के बूथ संख्या 322 पर प्रधानमंत्री के मन की बात को जिला महामंत्री किसान मोर्चा पवन चौबे के नेतृत्व में युवाओं ने सुना । भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा काशी क्षेत्र के महामंत्री जय नाथ मिश्रा के नेतृत्व में मन के बात का कार्यक्रम शिवपुर विधानसभा के चिरईगांव मंडल में सुना गया। मन की बात सुनने वालों में भाजपा नेता शालिनी यादव, सौरभ सिंह मुन्ना, नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिफिन के साथ सुनी मन की बात
भाजपा जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के कर्दमेश्वर मंडल के शक्तिकेंद्र कंचनपुर बूथ संख्या 185 पर स्थित अपने आवास पर पीएम मोदी के मन की बात के कार्यक्रम को सुना। भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने कैंट विधानसभा क्षेत्र के शिवपुरवां स्थित अपनी बूथ संख्या 63 पर कार्यकर्ताओं सहित टिफिन के साथ पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। शहर दक्षिणी विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के दीनदयाल उपाध्याय मंडल में बूथ संख्या 73 पर पीएम के मन की बात को सुना और टिफिन किया। महिला मोर्चा की क्षेत्र अध्यक्ष नम्रता चौरसिया ने कैंट विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 59 दिशा कान्वेंट स्कूल में पीएम के मन की बात को टिफिन के साथ सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article