फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   laicence

मेराज के भाई के तीन असलहों का लाइसेंस होगा निरस्त

Sun, 20 Sep 2020 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
laicence
वाराणसी। मऊ सदर विधायक मुख्तार अंसारी के अंतरराज्यीय गिरोह का सदस्य पहडि़या क्षेत्र की अशोक विहार कॉलोनी निवासी मेराज अहमद उर्फ भाई मेराज और उससे जुड़े लोगों के खिलाफ पुलिस की सख्ती लगातार जारी है। जैतपुरा थाने की पुलिस की ओर से शनिवार को मेराज के सगे भाई अशोक विहार कालोनी फेज एक निवासी अब्दुल कलाम खां की .32 बोर की पिस्टल, डबल बैरल बंदूक और एनपीबी राइफल का लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है।
विज्ञापन

बीते दिनों मेराज द्वारा पिस्टल के लाइसेंस का फर्जी तरीके से नवीनीकरण कराने के मामले का भंडाफोड़ हुआ था। प्रकरण को लेकर जैतपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कर जैतपुरा थाने की पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इसके बाद मेराज की एक बंदूक और उसके भांजे, ड्राइवर व सिक्योरिटी गार्ड के तीन असलहों का लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट डीएम को भेजी गई। एसएसपी अमित पाठक ने शनिवार को बताया कि पुलिस की जानकारी में आया है कि अब्दुल कलाम खां एक मनबढ़ और दबंग किस्म का व्यक्ति है। अब्दुल अपने भाई मेराज अहमद के आपराधिक कृत्यों में परोक्ष रूप से सहयोग करता है। लाइसेंसी शस्त्र धारक की प्रतिकूल छवि, शस्त्र के दुरुपयोग और शस्त्र से आमजन में उत्पन्न हुए भय को देखते हुए उसके असलहों का लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed