फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   lady birth newborn baby have a four foot in gorakhpur

गोरखपुर: महिला ने दिया चार पैर वाले नवजात शिशु को जन्म, डॉक्टर्स भी रह गए हैरान

Sun, 16 Sep 2018 10:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Updated Sun, 16 Sep 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
lady birth newborn baby have a four foot in gorakhpur

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के सहजनवां थाना क्षेत्र में एक महिला ने चार पैर वाले नवजात को जन्म दिया है। जिसे देख डॉक्टर्स भी हैरान हैं, लोग हैरत में पड़ गए हैं। कुछ लोग इसे कुदरत का करिश्मा मान रहे हैं तो कुछ का कहना है कि ये दैवीय शक्ति है। डॉक्टर ने बच्चे की स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। डॉक्टर अभी इस मामले में कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं। उनका कहना है कि मेडिकल जांच के बाद ही पता चलेगा कि ऐसा कैसे हुआ है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जिले के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के जिगिना गांव में भूलन निषाद अपनी पत्नी रम्भा (गुड़िया) के साथ रहते हैं। भूलन मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। भूलन की गर्भवती पत्नी को प्रसव पीड़ा होने के बाद उन्हें सहजनवां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। 
विज्ञापन


शनिवार को भूलन की पत्नी ने स्वास्थ्य केंद्र में बच्चे को जन्म दिया, जिसके दो की जगह चार पैर और दो लिंग हैं। यह देखकर डॉक्टर भी आश्चर्यचकित रह गए। इस बात की जानकारी गांव वालों को मिलते ही बच्चे को देखने के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भीड़ लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि यूपी में यह पहला मामला नहीं है, करीब दो साल पहले आगरा के जय देवी हॉस्पिटल में एक जुड़वा बच्चे ने जन्म लिया था। इस बच्चे के चार हाथ चार पैर और जुड़े हुए दो सिर थे। आगरा के थाना हरीपर्वत इलाके में स्थित जय देवी हॉस्पिटल में सिरसागंज की रहने वाली मोहनी ने ऐसे बच्चे को जन्म दिया था। अस्पताल कर्मी और डॉक्टर के लिए ही नहीं बल्कि परिवार के लिए भी यह अनोखा बच्चा था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed