फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Labour Day Resounding Call Raised for 600 Minimum Wage and Pensions People Watched CM yogi

मजदूर दिवस: 600 रुपये न्यूनतम मजदूरी व पेंशन के लिए भरी हुंकार, लोगों ने CM का कार्यक्रम लाइव देखा; दी जानकारी

Sat, 02 May 2026 02:35 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 02 May 2026 02:35 PM IST
सार

Varanasi News: दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक विकास एवं प्रशिक्षण संस्थान की ओर से 15 निर्माण श्रमिकों को 120 घंटे का विशेष प्रशिक्षण लेने वाले श्रमिकों को दक्षता प्रमाण पत्र दिया गया।

विज्ञापन
Labour Day Resounding Call Raised for 600 Minimum Wage and Pensions People Watched CM yogi
रामनगर औद्योगिक क्षेत्र सभागार में शामिल उद्यमी। - फोटो : संवाद

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर जिले में विभिन्न कार्यक्रम हुए। सरकारी विभागों से लेकर औद्योगिक आस्थानों और सड़कों पर मजदूरों ने रैली निकाली। मिर्जामुराद के प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम नागेपुर में आईकन के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद मूर्ति ने मांग की है कि न्यूनतम दैनिक मजदूरी 600 रुपये की जाए। 55 साल से ऊपर के मजदूरों को 3000 मासिक पेंशन दी जाए। 

विज्ञापन


मुख्य अतिथि के तौर पर एडीएम (सिटी) आलोक कुमार वर्मा और विशिष्ट अतिथि अपर उप पुलिस आयुक्त जंग बहादुर सिंह शामिल हुए। रामनगर समेत कई जगह पर उद्यमियों ने सीएम ने लखनऊ से मजदूरों के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं की जानकारी दी। इसे लोगों ने लाइव देखा।  

विज्ञापन

संचालन उप श्रमायुक्त डॉ. महेश कुमार पांडेय ने किया। इस अवसर पर एसआईए के महामंत्री नीरज पारिख, ईंट निर्माता संघ के अध्यक्ष केके पांडेय, सहायक श्रम आयुक्त अविनाश चंद्र तिवारी श्रमिक और लाभार्थी उपस्थित रहे।

श्रमिक योजनाओं की दी जानकारी : विकास भवन सभागार में श्रम विभाग के ओर से श्रमिकों को योजनाओं के बारे में बताया गया।  इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ से दिए गए संबोधन का लाइव प्रसारण भी किया गया। औद्योगिक दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले तीन मृतक श्रमिकों के आश्रित परिवारों को क्रमशः 11.50 लाख, 11 लाख और 8.80 लाख रुपये के चेक प्रतिकार के रूप में सौंपे। 

संयुक्त क्रू लॉबी में विरोध प्रदर्शन के दौरान लोको पायलटों और अन्य रेल कर्मियों ने अपनी समस्याएं रखीं। कर्मचारियों ने ड्यूटी के बाद (16+30) घंटे का अनिवार्य विश्राम सुनिश्चित किया जाने और दो रातों से ज्यादा की लगातार ड्यूटी न लिए जाने की बात रखी। अध्यक्षता ओपी विश्वकर्मा, केपी यादव और रविंद्र कुमार ने की। 

सेवापुरी और रोहनिया क्षेत्र के लठियां-बच्छाव में सृजन सेवा ट्रस्ट और महिला-मनरेगा संगठन के तत्वावधान में बैठक हुई। मुख्य अतिथि बिंदु कुमारी रहे। उधर, बरेका के कर्मचारी क्लब में हुए कार्यक्रम में कर्मचारियों ने शिकागो के शहीद मजदूरों को याद किया। मारवाड़ी महिला सम्मेलन की विदिशा शाखा ने गुरुधाम चौराहे पर मजदूरों को जूस, बिस्किट और नमकीन बांटे। प्रीति बाजोरिया ने विचार रखे। 

विज्ञापन

एटक ने की श्रम संहिताओं को निरस्त करने की मांग
वाराणसी। अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) के ओर से गोदौलिया स्थित कार्यालय पर सभा हुई। अध्यक्षता श्रमिक नेता कामरेड जय शंकर सिंह ने की। एटक के प्रदेश सचिव अजय मुखर्जी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर प्रहार श्रमिकों की व्यथा बताई। अध्यक्षीय संबोधन में जय शंकर सिंह ने सरकार के समक्ष पांच सूत्रीय मांगें रखीं। संचालन रामश्रेय कुशवाहा ने किया। इसमें राजनाथ पांडेय, राजनारायण, सुनीता प्रकाश और संजय सेठ रहे। 

बेटियों की शादी के लिए मिलेंगे एक लाख
रामनगर औद्योगिक क्षेत्र के सभागार में उद्यमियों ने लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी और श्रम मंत्री अनिल राजभर के संबोधन का लाइव प्रसारण देखा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) और विशिष्ट अतिथियों के रूप में रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य और ईंट-भट्टा एसोसिएशन के रतन श्रीवास्तव उपस्थित रहे। 

श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने बताया कि निर्माण श्रमिकों की बेटियों के विवाह के लिए दी जाने वाली 65 हजार रुपये की सहायता राशि जल्द बढ़ाकर 1 लाख रुपये की जाएगी। मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड जल्द बनवाने की घोषणा की। अटल आवासीय विद्यालय के मेधावी छात्रों और प्रधानाचार्यों को स्मृति चिह्न और कंप्यूटर टैबलेट दिए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed