{"_id":"665d6153f7bdef7edb0a38a3","slug":"laborer-murdered-by-slitting-throat-in-ghazipur-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur: पत्नी और बच्चों के साथ सो रहे मजदूर की गला रेतकर हत्या, सुबह बेटी ने खून से लथपथ शव देखा तो चीख पड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur: पत्नी और बच्चों के साथ सो रहे मजदूर की गला रेतकर हत्या, सुबह बेटी ने खून से लथपथ शव देखा तो चीख पड़ी
Mon, 03 Jun 2024 11:53 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 03 Jun 2024 11:53 AM IST
सार
Ghazipur Crime News: गाजीपुर जिले में सो रहे मजदूर को सोमवार की सुबह बेटी जगाने पहुंची तो खून से लथपथ शव देखकर चीख पड़ी। आवाज सुनकर पहुंचे अन्य लोगों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते- बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजीपुर कासिमाबाद थाना क्षेत्र के सीउरा ग्राम सभा के लम्मही स्थित ईंट भट्ठे पर पत्नी और बच्चों के साथ सो रहे मऊ निवासी मजदूर की रविवार की रात गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या की जानकारी सुबह तब हुई जब बड़ी बेटी अपने पिता को उठाने के लिए पहुंची। फिलहाल, पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
सीउरा ग्राम सभा के लम्हुही पर रकौल निवासी राजेश यादव का ईंट भट्ठा है। यहां तीन-चार दिन पहले ही इसहागपुर थाना हलधरपुर जनपद मऊ निवासी डब्लू राम (48) काम करने अपने परिवार के साथ आया था। वह ईंट की पथाई का काम करता था। उसकी पत्नी उषा देवी के अलावा दो बेटे और दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
रविवार को डब्लू राम पूरे परिवार के साथ ईंट के छल्ली पर सो रहा था। सुबह करीब छह बजे बड़ी बेटी सुंदरी (10) उसे उठाने के लिए पहुंची तो चीख पड़ी। उसके पिता डब्लू राम का गला आगे और पीछे से रेता हुआ था, वह खून से लथपथ था।
विज्ञापन
हत्या की जानकारी होने पर लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची कासिमाबाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल में जुट गई। पुलिस मृतक की पत्नी और बच्चों को पूछताछ के लिए थाने ले गई है, जो उसके पास ही सो रहे थे। हालांकि पुलिस यह भी आशंका जाहिर कर रही है कि हत्या कहीं और करके शव लाकर यहां तो नहीं रख दिया।