{"_id":"670cc4f9bd56091ee10c4aba","slug":"laborer-died-after-falling-while-working-on-house-in-varanasi-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: मकान का काम करते समय ऊपरी हिस्से से गिरा राजगीर मिस्त्री, सिर के उड़े चिथड़े; तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: मकान का काम करते समय ऊपरी हिस्से से गिरा राजगीर मिस्त्री, सिर के उड़े चिथड़े; तोड़ा दम
Mon, 14 Oct 2024 12:45 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 14 Oct 2024 12:45 PM IST
सार
वाराणसी के कैंट क्षेत्र में सोमवार को मकान का काम कर रहे राजगीर मिस्त्री की ऊपरी हिस्से से गिरने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
रोते - बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले के कैंट थाना क्षेत्र के टकटकपुर में एक मकान में काम कर रहे राजगीर मिस्त्री की गिरकर मौत हो गई। रिटायर्ड कर्मचारी अजय श्रीवास्तव के मकान में वह ग्रिल का काम कर रहा था। जहां से वह असंतुलित होकर सीधे गली में सिर की तरफ गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
राजगीर मिस्त्री विनय कुमार (35) के साथ ही दो लेबर व मिस्त्री और काम कर रहे थे। विनय के गिरने के बाद वह दौड़ कर नीचे आए, लेकिन सिर के तरफ से गिरने के चलते बुरी तरह जख्मी हो गया था। राजगीर मिस्त्री के सिर से काफी खून बह गया, जिससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। वह मड़वा का रहने वाला था।
विज्ञापन
विनय की मौत की खबर सुनते ही उसकी पत्नी बसंती भी दौड़ कर मौके पहुंची और दहाड़े मारकर रोने लगी। उसका एक बेटा राहुल है। विनय तीन भाई व दो बहनों में दूसरे नंबर का था। घटना की जानकारी मिलने पर कैंट पुलिस के अलावा मौके पर एसीपी भी पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन