फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Laborer cycling home shot dead broad daylight police investigating and scanning CCTV footage

UP: साइकिल से घर जा रहे मजदूर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस; सीसी कैमरे भी खंगाले जा रहे

Sat, 06 Jun 2026 05:19 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 06 Jun 2026 05:19 PM IST
सार

Chandauli News: अलीनगर थाना क्षेत्र के पटपरा गांव के समीप शनिवार दोपहर साइकिल से घर जा रहे मजदूर मनोज कुमार की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने मौके का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक व क्राइम ब्रांच जांच में जुटी हैं।

विज्ञापन
Laborer cycling home shot dead broad daylight police investigating and scanning CCTV footage
गोली मार कर मजदूर की हत्या। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: अलीनगर थाना क्षेत्र के पटपरा गांव के समीप शनिवार दोपहर साइकिल से घर लौट रहे एक मजदूर की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चतुभुजपुर गांव निवासी मनोज कुमार (38) मजदूरी का कार्य करते थे। शनिवार को वह साइकिल से अपने घर जा रहे थे। दोपहर करीब दो बजे जब वह अलीनगर थाना क्षेत्र के पटपरा गांव के पास पहुंचे, तभी पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से मनोज कुमार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही अलीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेराबंदी कर जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक की जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान की और परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। फॉरेंसिक टीम और क्राइम ब्रांच की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए तथा घटनास्थल की बारीकी से जांच की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही संभावित कारणों और हमलावरों की पहचान में जुटी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed