{"_id":"6aa631df398311fc6d044e5d","slug":"laborer-arrives-at-annapurna-temple-carrying-knife-to-eat-central-security-agencies-interrogate-in-varanasi-2026-09-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अन्नपूर्णा मंदिर: चाकू लेकर भोजन करने पहुंचा मजदूर, केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने छह घंटे की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्नपूर्णा मंदिर: चाकू लेकर भोजन करने पहुंचा मजदूर, केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने छह घंटे की पूछताछ
Sun, 13 Sep 2026 10:50 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Sun, 13 Sep 2026 10:50 AM IST
सार
वाराणसी में अन्नपूर्णा मंदिर में एक मजदूर चाकू लेकर भोजन करने पहुंचा। इस दौरान मौके पर हड़कंप मच गया। जानकारी होने पर केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने छह घंटे तक उससे पूछताछ की।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और अन्नपूर्णा भोजनालय के पास शनिवार दोपहर एक युवक को धारदार चाकू के साथ संदिग्ध अवस्था में सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा। वह मजदूरी का काम करता है। दशाश्वमेध पुलिस और इंटेलिजेंस एजेंसियों ने छह घंटे से पूछताछ की। जांच में सामने आया कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसके पास से कोई संदिग्ध गतिविधि के साक्ष्य नहीं मिले हैं। वह भूख लगने पर अन्नपूर्णा मंदिर में नि:शुल्क भोजन करने पहुंचा था। दो दिन से भोजन कर रहा था।
विज्ञापन
एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि युवक सत्यूर रहमान है, जो कि चंदौली के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सतपोखरी का निवासी है। पूछताछ में उसने बताया कि वह शादी-विवाह में मुर्गा काटने का काम करता है और चाकू उसी के लिए रखता है। वह बुलानाला लेबर मंडी में काम ढूंढने आया था। काम न मिलने पर वह भूख मिटाने अन्नपूर्णा भोजनालय की कतार में लगा था। तुरंत टीम ने उसके बताए पते पर तस्दीक की।
विज्ञापन
परिजनों और लोगों से पूछताछ में असली नाम सत्यूर रहमान सामने आया। पहले पकड़े जाने पर उसने अपना नाम शाहिद जमाल बताया था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सत्यूर मानसिक रूप से अस्वस्थ है और नशे का आदी है। पत्नी छह महीने पहले शादी के कुछ समय बाद ही उसे छोड़कर मायके चली गई थी। पिता कमरूद्दीन बुनकरी करते हैं।
विज्ञापन
सुरक्षा एजेंसियों की जांच में सब कुछ सामान्य
एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान ने बताया कि भोजनालय के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। फुटेज में युवक 9 और 10 सितंबर को भी भोजनालय में खाना खाते हुए दिखा। पुलिस ने यह फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। संवेदनशीलता को देखते हुए एटीएस वाराणसी, इंटेलिजेंस ब्यूरो, क्षेत्रीय अभिसूचना इकाई, ज्ञानवापी मंदिर अभिसूचना इकाई और सीआरपीएफ इंटेलिजेंस की टीमों ने थाने पहुंचकर युवक से पूछताछ की।
इसे भी पढ़ें; हिंदी पर मंथन: जेन जी की भाषा बदली है, इसमें हमारी कमी, हम उन्हें वह संस्कार नहीं दे पा रहे
एजेंसियों की संयुक्त जांच के बाद युवक के संबंध में किसी भी प्रकार की संदिग्धता या खतरे की बात खारिज कर दी गई। परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर भी कोई आपराधिक या संदिग्ध साजिश नहीं पाई गई है। युवक के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।