{"_id":"649bcc067eddcb5a1d0fbed5","slug":"lab-technician-cheated-of-94-thousand-rupees-by-threatening-to-make-video-viral-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cyber Crime: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लैब टेक्नीशियन से 94 हजार रुपए की ठगी, जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cyber Crime: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लैब टेक्नीशियन से 94 हजार रुपए की ठगी, जानें मामला
Wed, 28 Jun 2023 11:31 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 28 Jun 2023 11:31 AM IST
सार
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रयोगशाला प्राविधिक पद पर कार्यरत राजेश कुमार यादव को 20 जून को साइबर अपराधियों ने फोन कर बताया की आपका अश्लील वीडियो वायरल होने जा रहा है और इसमें तीन वीडियो डिलिट करने के लिए तीन बार 31,500 रुपया खाते में भेजना होगा।
विज्ञापन
Cyber Crime
- फोटो : Agency (File Photo)
विस्तार
वाराणसी में बड़ागांव थानाक्षेत्र के स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात लैब टेक्नीशियन को साइबर अपराधियों ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर तीन बार में चौरानबे हजार पांच सौ रुपये अपने एकाउंट में डलवा लिये। ठगी का एहसास होने पर स्वास्थ्य कर्मी ने मंगलवार को देर शाम स्थानीय थाने में मोबाइल नंबर तथा बताये गये नाम के आधार पर तीन के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- BHU News: 'राहगीर' पर रोक से नाराज छात्रों का हंगामा, संकाय प्रमुख को बनाया बंधक, जानिए- क्या है मामला?
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार उपरोक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रयोगशाला प्राविधिक पद पर कार्यरत राजेश कुमार यादव को 20 जून को साइबर अपराधियों ने फोन कर बताया की आपका अश्लील वीडियो वायरल होने जा रहा है और इसमें तीन वीडियो डिलिट करने के लिए तीन बार 31,500 रुपया खाते में भेजना होगा। ऐसा नहीं करने पर यह वीडियो वायरल कर दिया जायेगा।
विज्ञापन
तुरंत दिये गये मोबाइल नंबर पर बात करें तथा ऑनलाइन पैसे का भुगतान कर दें। भयभीत स्वास्थ्य कर्मी ने दिये गये यूटीआर नंबर पर बताये गये शनि चौधरी के खाते में फोन पे से उपरोक्त धनराशि ट्रांसफर कर दी। भुक्तभोगी के अनुसार पहली बार फोन करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम एसीपी एस एन श्रीवास्तव बताया था।