{"_id":"6090524e8ebc3ea1d903e5f1","slug":"laat-bhairav-news-city-news-vns587882674","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाटभैरव से की कोरोना के खात्मे की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाटभैरव से की कोरोना के खात्मे की कामना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैशाख कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर सोमवार को कज्जाकपुरा स्थित लाट भैरव मंदिर में अनुष्ठान हुआ। इस दौरान बाबा से संपूर्ण विश्व को कोरोना महामारी से मुक्ति दिलाने की कामना की गई।
सोमवार की देर शाम को लाट भैरव प्रबंधक समिति की ओर से बाबा का शृंगार हुआ। पूजन अर्चन व यज्ञ हुआ। भक्तों ने कोरोना से लगातार हो रहे मौत के तांडव को रोकने की गुहार लगाई। बाबा श्री कपाल भैरव सहित अष्ट भैरव के साथ माता काली का शृंगार कर भोग प्रसाद लगा। कोरोना संक्रमण व कर्फ्यू के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या गिनती की रही।
पं. रविंद्र त्रिपाठी के आचार्यत्व में अनुष्ठान संपन्न हुए। बाबा के सामने चौमुखी दीपक जलाकर 108 भैरवाष्टकं का पाठ हुआ। मध्य रात्रि तक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में साकला, कारन, घी की आहुतियां दी गई। यजमान आचार्य कुंदन पांडेय रहे। पुजारी चंदन पांडेय ने बाबा की आरती उतारी। इस दौरान बसंत सिंह, मुन्ना लाल यादव, ओम प्रकाश, मंदीप, बच्चे लाल मौजूद रहे।