फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kyoto's dream was shown to Kashi, limited to photos

काशीवासियों को दिखाया क्योटो का सपना , फोटो तक कर दिया सीमित

Fri, 18 Jun 2021 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Kyoto's dream was shown to Kashi, limited to photos
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू ने कहा कि काशी में चारों तरफ विकास दम तोड़ रहा है। बरसात में स्मार्ट सिटी बनारस की झूठी कवायद साफ नजर आ रही है। जब पीएम के संसदीय क्षेत्र का यह हाल है तो प्रदेश के अन्य शहरों का क्या होगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को काशी की सड़कों पर पैदल चलकर प्रदेश अध्यक्ष ने स्मार्ट सिटी की हकीकत परखी। पराड़कर भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद पिपलानी कटरा के पास प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक अजय राय अपने वाहन से उतर गए। प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू ने कहा कि उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी की झूठी बुनियाद की ब्रांडिंग को बारिश ने बहा दिया। क्योटो का फोटो दिखाकर सरकार ने केवल काशीवासियों को छलने का काम किया है। जलमग्न सड़कों पर सरकार का गुजरात माडल तैर रहा है। काशी की सड़कों पर एक बारिश ने प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र के झूठे विकास की पोल-खोल के रख दी। यह सरकार सिर्फ मार्केटिंग, झूठी ब्रांडिंग में परेशान है। जमीनी हालात बदहाल है। चारों तरफ जलमग्न सड़कें विकास की पोल खोल रही हैं।
विज्ञापन

इसके पहले प्रदेश अध्यक्ष ने पराड़कर भवन में प्रदेश कांग्रेस उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ (पूर्वांचल खण्ड 1) के पदाधिकारियों व व्यापरियों संग संवाद किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने छोटे उद्योगों को खत्म कर दिया है। कर्ज के बोझ से दबे व्यापारी आत्महत्या करने के लिए मजबूर हैं। ईंधन की कीमतें आसमान छू रही हैं। सरसों तेल की कीमत दोगुनी हो गई है। किसान बदहाल है। नौजवानों से रोजगार देने के नाम पर छल हुआ। 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अब बस गिने चुने दिन हैं। भाजपा की विदाई तय है। व्यापारियों के हित की लड़ाई सिर्फ कांग्रेस लड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ पूंजीपति चला रहे सरकार : अजय राय
पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि कुछ पूंजीपति सरकार चला रहे हैं। इस सरकार में सबसे अधिक प्रताड़ित छोटे-मझले व्यापारी हैं। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट में भूमि खरीद के मामलों में भारी घोटाला हुआ है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। ट्रस्ट के सभी सदस्यों को इस्तीफा देना चाहिए। मोदी-योगी सरकार में जनता को धोखा ही मिला है। नोटबंदी, जीएसटी ने व्यापारियों का धंधा चौपट कर दिया। इस दौरान पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, विश्वविजय सिंह, राजेश्वर पटेल, राघवेंद्र चौबे, दुर्गाप्रसाद गुप्ता, सीताराम केशरी, इमरान खान, पूनम कुंडू, मकसूद खान, सरिता पटेल, मणींद्र मिश्रा, मनीष मोरोलिया, मधु राय उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed