{"_id":"57533b0f4f1c1bbf4810a001","slug":"kvm-is-now-threatening-to-blow-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब केवीएम को उड़ाने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब केवीएम को उड़ाने की धमकी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 05 Jun 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
शनिवार को धमकी के बावजूद विश्वनाथ मंदिर केे ढुंढीराज गणेश मंदिर के मुख्य द्वार पर दिखा यह हाल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संकटमोचन मंदिर में बम ब्लास्ट की धमकी का फोन पुलिस कंट्रोल रूम पर आए हुए 24 घंटे भी नहीं बीता था कि शनिवार की दोपहर ‘केवीएम’ को उड़ाने की धमकी मिली। ‘केवीएम’ का आशय क्या है इसे लेकर पुलिस काफी देर तक परेशान रही।
अंतत: ‘केवीएम’ का मतलब काशी विश्वनाथ मंदिर या बीएचयू स्थित विश्वनाथ मंदिर निकालते हुए पुलिस ने दोनों जगह तलाशी अभियान चलाया। दोनों मंदिरों के चप्पे-चप्पे को बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड ने खंगाला। यहां कोई भी संदिग्ध वस्तु न मिलने पर सभी ने राहत की सांस ली।
पुलिस कंट्रोल रूम पर शनिवार को करीब 12 बजे फोन आया कि ‘केवीएम’ में ब्लास्ट कर दिया है। इसके बाद फोन आया कि ‘केवीएम’ में ब्लास्ट करने जा रहे हैं। कुछ ही समय बाद जिस मोबाइल नंबर से फोन आ रहा था वह स्विच ऑफ हो गया। नंबर की पड़ताल इलेक्ट्रानिक सर्विलांस से की गई तो पता चला कि फोन लंका थाना क्षेत्र के सीरगोवर्धनपुर से आया था।
विज्ञापन
हालांकि, देर रात तक पुलिस धमकी देने वाले का पता नहीं लगा सकी। एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि यह किसी सिरफिरे की शरारत थी। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सभी थानाध्यक्षों को ताकीद की गई है कि अपने इलाके के सार्वजनिक स्थानों का औचक निरीक्षण कर संदिग्धों की गिरफ्तारी करें।
बता देें कि शुक्रवार की रात उन्नाव के बांगरमऊ से आए फोन से संकटमोचन मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इससे पुलिस रात भर हलाकान रही। अगले ही दिन ‘केवीएम’ को उड़ाने की धमकी आ गई। लगातार दो दिन से आ रहे बम ब्लास्ट की धमकी वाले फोन से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।