फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   KV will become a permanent regional office in Direka

डीरेका में बनेगा केवी का स्थायी क्षेत्रीय कार्यालय

Sun, 21 Jun 2015 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Sun, 21 Jun 2015 02:34 AM IST
विज्ञापन
KV will become a permanent regional office in Direka
डीजल इंजन रेल कारखाना (डीरेका) के कैंपस में केंद्रीय विद्यालय (केवी) संगठन का नया क्षेत्रीय कार्यालय खुलेगा। केंद्रीय विद्यालय संगठन से इसके लिए हरी झंडी मिल गई है। पांच एकड़ में नौ करोड़ की लागत से इस स्थायी क्षेत्रीय कार्यालय का निर्माण कराया जाएगा। 28 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी आने वाले हैं। उनके डीरेका जाने का भी कार्यक्रम निर्धारित है। इसके मद्देनजर तैयारी यही है कि इसका शिलान्यास प्रधानमंत्री से ही कराया जाए। क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारी इसकी कवायद में जुटे हैं। वाराणसी रीजन में पूर्वांचल के 15 जिलों के करीब 32 केंद्रीय विद्यालय शामिल हैं। 
विज्ञापन

 
करीब तीन साल पहले अस्तित्व में आए केवी के वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय को फिलहाल केंद्रीय विद्यालय बीएचयू के कैंपस में अस्थाई तौर पर संचालित किया जा रहा है। इस नए क्षेत्रीय कार्यालय के बनने से पहले पूर्वांचल के जिलों के कुछ विद्यालय क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ से तो कुछ पटना से जुड़े थे। हर छोटे-बड़े काम के लिए लखनऊ और पटना जाने के सिवा कोई विकल्प नहीं होता था।
विज्ञापन


इसमें समय भी लगता था और परेशानियां भी उठानी पड़ती थीं। जब से अस्थाई क्षेत्रीय कार्यालय खुला है तब से आसानी तो हो गई है लेकिन केंद्रीय विद्यालय संगठन का कोई अपना भवन न होने से जगह की समस्या आ रही थी। कार्यालय को विस्तार नहीं मिल पा रहा था। इस सिलसिले में केंद्रीय विद्यालय संगठन की टीम ने अब केवी डीएलडब्ल्यू में स्थायी भवन निर्माण की स्वीकृति दे दी है। केवी के क्षेत्रीय उपायुक्त पीवी साईं रंगाराव ने बताया कि तीन मंजिले भवन की डिजाइन तैयार हो चुकी है। जल्द ही इस नए क्षेत्रीय कार्यालय की आधारशिला रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed