फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kunal became the chess champion by winning all six games.

Varanasi News: सभी छह बाजी जीत कुणाल बने शतरंज के चैंपियन

Wed, 01 Jul 2026 02:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Kunal became the chess champion by winning all six games.
सनबीम स्कूल भगवानपुर के कक्षा दसवीं के छात्र कुणाल किशोर ने शतरंज की सभी बाजी जीतकर चैंपियन बने। उन्होंने यह सफलता प्रथम हरि डिस्ट्रिक्ट ओपन शतरंज प्रतियोगिता-2026 के अंडर-15 बालक वर्ग में हासिल कर चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता 28 जून को जौनपुर में हुई थी। कुणाल ने वाराणसी और जौनपुर सहित अन्य जिलों के खिलाड़ियों को हराकर नाम रोशन किया। उन्होंने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए सभी छह बाजी अपने नाम की। उनके कोच राकेश श्रीवास्तव ने उन्हें इस जीत के लिए प्रशिक्षित किया था। सनबीम स्कूल भगवानपुर की प्रधानाचार्या मौसमी भट्टाचार्य ने कुणाल को बधाई दी। विद्यालय के वरिष्ठ खेल शिक्षक शशि प्रकाश सिंह ने बताया कि यह सफलता कुणाल की कड़ी मेहनत का परिणाम है। वरिष्ठ खेल शिक्षक शशि प्रकाश सिंह ने कुणाल की मेहनत की सराहना करते हुए कुणाल का समर्पण और नियमित अभ्यास ही उनकी सफलता का आधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed