फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kumbh like crowd on the banks of Ganga on Kartik Purnima, 16 lakhs took bath

Varanasi News: कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा किनारे कुंभ सी भीड़, 16 लाख ने किया स्नान

Sat, 16 Nov 2024 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Kumbh like crowd on the banks of Ganga on Kartik Purnima, 16 lakhs took bath
कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा किनारे कुंभ सी भीड़, 16 लाख ने किया स्नान
विज्ञापन

- आधी रात के बाद से ही गंगा घाटों पर शुरू हो गया स्नान
- दशाश्वमेध, पंचगंगा, अस्सी, तुलसी और मणिकर्णिका घाट पर सबसे ज्यादा भीड़
- बोले तीर्थ पुरोहित, कई सालों बाद कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ा है श्रद्धालुओं का रेला
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। हर-हर गंगे, जय-जय गंगे का जयकारा लगाता श्रद्धालुओं का रेला। उत्तरवाहिनी के किनारे श्रद्धालुओं की भीड़ मानों ऐसा लगा कि कुंभ का स्नान हो। 24 घंटे पहले से ही श्रद्धालुओं का रेला गंगा घाटों की ओर बढ़ चला था। शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा पर काशी के गंगा घाटों पर 16 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया। तीर्थ पुरोहितों का कहना था कि कई वर्ष बाद कार्तिक पूर्णिमा पर इतनी भीड़ हुई है।

शुक्रवार की भोर से ही गंगा के सभी 84 घाट श्रद्धालुओं से पट गए। हर-हर गंगे और हर-हर महादेव का जयकारा लगाकर श्रद्धालु डुबकियां लगा रहे थे। मध्यरात्रि के बाद से ही श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान शुरू कर दिया। वहीं, काफी संख्या में श्रद्धालु घाट पर ही आराम फरमा रहे थे। भोर में जैसे ही भगवान सूर्य के उदय होने का समय हुआ तो उन्होंने भी स्नान की तैयारियां शुरू कर दीं। भीड़ का आलम यह था कि दशाश्वमेध घाट पूरी तरह से पैक हो गया तो श्रद्धालु बगल के घाट की ओर बढ़ने लगे। देखते ही देखते राजेंद्र प्रसाद, अहिल्याबाई घाट और दूसरी तरफ मुंशी घाट के आगे तक स्नान करने वालों से घाट भर गया था। स्नान और दान का सिलसिला अनवरत दोपहर तक चलता रहा। दशाश्वमेध, पंचगंगा, अस्सी, तुलसी और मणिकर्णिका घाट पर स्नान करने वालों की सबसे ज्यादा भीड़ थी। जितनी भीड़ गंगा इस पार थी, उतनी ही भीड़ गंगा उस पार भी स्नान के लिए उमड़ी थी। तीर्थ पुरोहित राकेश पांडेय ने बताया कि लगभग 10-12 सालों के बाद कार्तिक पूर्णिमा पर ऐसी भीड़ हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed