फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kullu Accident: Students of IIT BHU went on a private tour

Kullu Accident : निजी दौरे पर घूमने गए थे आईआईटी बीएचयू के तीन विद्यार्थी, हादसे में गुम हुआ मोबाइल

Mon, 26 Sep 2022 01:41 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 26 Sep 2022 01:41 PM IST
सार

Kullu Accident: कुल्लू में रविवार की रात सड़क हादसे में घायल आईआईटी बीएचयू के दो छात्र और एक छात्रा भी शामिल हैं। तीनों अपने निजी दौरे पर कुल्लू गए थे। अस्पताल में भर्ती घायलों की हालत खतरे से बाहर है। 

विज्ञापन
Kullu Accident: Students of IIT BHU went on a private tour
हादसे में वाहन के परखच्चे उड़ गए। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में रविवार रात हुए हादसे में आईआईटी बीएचयू के तीन विद्यार्थियों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना के बाद से हर कोई उनके कुशल क्षेम जानने में लगा है। हादसे में विद्यार्थियों के मोबाइल टूट जाने के कारण उनसे कोई संपर्क नही हो पा रहा है। आईआईटी बीएचयू प्रशासन उनके परिजनों से सम्पर्क कर छात्रों की सेहत से जुड़ी जानकारी करने मे लगा है।  छात्र और छात्रा अपने निजी दौरे पर कुल्लू गए थे।

विज्ञापन


आईआईटी बीएचयू के जो दो छात्र और एक छात्रा कुल्लू में हादसे में घायल हो गए हैं। उनमें से दोनों छात्र तीन दिन पहले ही विश्वेश्वरैया हॉस्टल से निकले थे। आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो.प्रमोद जैन ने बताया कि दोपहर में ही तीनों के परिजन से बात हुई। सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन


आईआईटी प्रशासन के अनुसार घायल छात्रा कानपुर की रहने वाली निष्ठा बोदानी (30), राजस्थान जयपुर निवासी लक्ष्य सिंह (21) और हरियाणा फरीदाबाद निवासी ईशान गुप्ता (23) शामिल है। यह सभी आईआईटी बीएचयू में चतुर्थ वर्ष के छात्र हैं। लक्ष्य सिंह कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग का छात्र, जबकि निष्ठा और ईशान केमिकल इंजीनियरिंग के छात्र हैं। वहीं, आईआईटी के प्रोफेसर और कर्मचारी भी घायल छात्रों के बारे में जानकारी लेने में जुटे  हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटकों से भरी ट्रेवलर सड़क किनारे खड्डे में जा गिरी

एसपी कुल्लू गुरुदेव शर्मा के अनुसार छात्रा और दोनों छात्र को चोटें आई हैं, जिनका उपचार कराया जा रहा है। सभी बंजार स्थित अस्पताल में भर्ती हैं। आईआईटी बीएचयू डायरेक्टर प्रो. पीके जैन के  अनुसार छात्रों के परिजनों से संपर्क किया गया। छात्रों के परिजन कुल्लू के लिए रवाना हो गए हैं। घायल छात्रों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

कुल्लू में रविवार की रात पर्यटकों से भरी ट्रवेलर सड़क किनारे खड्डे में जा गिरी। आईआईटी प्रशासन के अनुसार हादसे की सूचना देर से मिली, क्योंकि छात्रों के मोबाइल भी खड्डे में गिरने के दौरान कहीं गुम हो गई। अधिकतर समय तक छात्र अचेत भी थे। जैसा कि परिजनों से संपर्क करने के बाद मालूम चला।

दोस्त रहे परेशान, नहीं हुआ संपर्क
आईआईटी बीएचयू के छात्रों के घायल होने की सूचना सोशल मीडिया के जरिए साथियों को मिली तो साथी घबरा गए। देर तक संपर्क करने की कोशिश में लगे रहे। कुछ छात्र अपने प्रोफेसर और अन्य साथियों से कुशलक्षेेम जानने में लगे रहे।
पढ़ें: कुल्लू में खड्ड में गिरा टेंपो ट्रैवलर, सात पर्यटकों की मौत, 10 घायल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed