फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Four tourist killed in tempo traveller accident in banjar kullu himachal pradesh

Himachal Accident: कुल्लू में खड्ड में गिरा टेंपो ट्रैवलर, सात पर्यटकों की मौत, 10 घायल

Mon, 26 Sep 2022 12:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 26 Sep 2022 12:01 PM IST
सार

हादसे में सात पर्यटकों की मौत हो  गई, जबकि चालक समेत 10 लोग घायल हो गए। मृतकों में पांच युवक और दो युवतियां शामिल हैं।

विज्ञापन
Four tourist killed in tempo traveller accident in banjar kullu himachal pradesh
हादसे में वाहन के परखच्चे उड़ गए। - फोटो : संवाद

विस्तार

कुल्लू जिले के बंजार विधानसभा क्षेत्र के घियागी में हाईवे-305 पर जलोड़ा के पास रविवार रात करीब 8:30 बजे एक टेंपो ट्रैवलर खड्ड में जा गिरा। हादसे में सात पर्यटकों की मौत हो  गई, जबकि चालक समेत 10 लोग घायल हो गए। मृतकों में पांच युवक और दो युवतियां शामिल हैं। बंजार थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। सभी मृतकों और घायलों की पहचान हो गई है।

विज्ञापन



एसएसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि जलोड़ी जोत से यह गाड़ी (यूपी-14 एचटी-8272) जीभी की तरफ आ रही थी। जब गाड़ी जलोड़ा के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर हाईवे से करीब 400 मीटर नीचे खड्ड में जा गिरी। गाड़ी में चालक समेत 17 लोग सवार थे। देर रात तक शवों और घायलों को निकाला जाता रहा।
विज्ञापन


घायलों को बंजार अस्पताल में भर्ती किया, जहां से सभी को जिला अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिस, होमगार्ड के जवानों का स्थानीय लोगों ने साथ दिया। खराब मौसम के चलते घायलों को रेस्क्यू करने में परेशानी भी हुई। एसएसपी ने बताया कि तीन घायल राजस्थान निवासी लक्ष्य सिंह, कानपुर की निष्ठा बोदानी और हरियाणा के फरीदाबाद निवासी इशान गुप्ता आईआईटी बीएचयू में चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआईटी प्रशासन ने छात्रों के परिवार वालों को सूचना दे दी है। सभी दिल्ली से एक ट्रैवल एजेंसी के जरिये निजी टूअर पर घूमने आए थे। इनमें यूपी, एमपी, हरियाणा और राजस्थान के युवक शामिल हैं। कुछ छात्र तो कुछ नौकरीपेशा हैं। कुछ लोग तो एक-दूसरे को जानते भी नहीं।

मृतकों के नाम : रिषभ राज, अंशिका जैन, सौरभ, प्रियंका गुप्ता, किरण, आदित्या और अनन्मय।

ये हुए घायल : जय अग्रवाल (22) निवासी ग्वालियर (एमपी) , इशान (23) निवासी फरीदाबाद (हरियाणा), अभिनव सिंह (21) निवासी लखनऊ (यूपी), निष्ठा (30) निवासी कानपुर, लक्ष्य (21) निवासी राजस्थान, प्रिया (23),राहुल (25),रिशभ (22), क्षितिजा (26), अजय (42)

अंधेरे और खराब मौसम के चलते तीन घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Four tourist killed in tempo traveller accident in banjar kullu himachal pradesh

उपमंडल बंजार में घियागी के पास रविवार रात 8:30 बजे टेंपो ट्रेवलर के खाई में गिरने के बाद यहां पर अफरा-तफरी मच गई। जैसे ही घटना की सूचना मिली तो मौके पर रेस्क्यू के लिए आसपास के लोग पहुंचे। खराब मौसम और अंधेरे के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी परेशानी हुई। घायलों को रेस्क्यू करने में करीब तीन घंटे का समय लग गया। 

गाड़ी सड़क से करीब 400 फीट नीचे खड्ड में गिरी थी। इस कारण गाड़ी के घायलों को जंगल और भूस्खलन वाले रास्ते से सड़क तक लाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से घायलों की सहायता करने के अपील की। 

घायलों को बंजार अस्पताल तक लाने के लिए प्रशासन ने एंबुलेंस की मदद ली। घायलों को बंजार अस्पताल तक पहुंचाया गया। सड़क दुर्घटना के बाद बंजार अस्पताल में घायलों का उपचार चल रहा है। घटना में 7 लोगों की मौत और 10 अन्य घायल हैं।

ये सभी दिल्ली से एक ट्रेवल एजेंसी के जरिए घूमने आए थे। एसएसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed