{"_id":"5873f3cf4f1c1b1929ba969a","slug":"krishna-will-get-down-to-the-ground-to-save-sonelal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनेलाल की जमीन बचाने उतरेंगी कृष्णा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनेलाल की जमीन बचाने उतरेंगी कृष्णा
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
Updated Tue, 10 Jan 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल सपा से चुनावी गठबंधन के साथ रोहनिया विधानसभा से चुनाव मैदान में उतरेंगी। सूत्रों की मानें तो सपा से गठबंधन की आधिकारिक घोषणा इसी सप्ताह हो सकती है। लखनऊ में हुई राष्ट्रीय और प्रांतीय पदाधिकारियों की बैठक के बाद सोमवार को गठबंधन की निर्णायक बातचीत के बाद पार्टी के नेताओं की सक्रियता बढ़ गई है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक चल रही है।
चुनाव गठबंधन के मामले में मंगलवार को इस बारे में अहम बैठक होने वाली है। इस बीच पार्टी नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं को रोहनिया के साथ सेवापुरी और पिंडरा सीट पर चुनाव प्रचार तेज करने के निर्देश दिए हैं। पार्टी ने 150 सीटों पर चुनाव लड़ने का मन बनाया है। जिलाध्यक्ष राजेश पटेल ने कहा कि मंगलवार को उत्सव उपवन वाटिका लॉन में जिले के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई हैं। इसमें वाराणसी की रोहनिया विधानसभा समेत अन्य सीटों के लिए चुनाव संचालन व प्रचार समिति बनाई जाएगी। इसमें प्रांतीय व मंडल इकाई के पदाधिकारियों के साथ विधानसभा की कमेटी समन्वय बनाकर प्रचार करेंगी।