फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Krishna Janmashtami celebrations: Little children seen dressed in costumes of radha krishna in varanasi

नन्हे-मुन्ने बच्चे बने राधा-कृष्ण: बच्चों ने परिधानों में सजकर मन मोहा, देखें तस्वीरें

Sun, 05 Sep 2021 09:45 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 05 Sep 2021 09:45 AM IST
विज्ञापन
Krishna Janmashtami celebrations: Little children seen dressed in costumes of radha krishna in varanasi
कृष्ण के परिधानों में तैयार हुए बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में जन्माष्टमी पर अमर उजाला की ओर से बच्चों के लिए राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता में कई बच्चे शामिल हुए। परिजनों ने अपने बच्चों को कृष्ण और राधा के परिधानों में सजाकर हमें तस्वीरें भेजीं। जिन्हें चयनित तस्वीरों को अमर उजाला में प्रकाशित किया गया। अब तक भेजी गई तस्वीरों में जो विजेता होंगे उनको पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

विज्ञापन

Krishna Janmashtami celebrations: Little children seen dressed in costumes of radha krishna in varanasi
गोकुल की नगरी में मच गया शोर...
वाराणसी में धर्म संघ शिक्षा मंडल में शनिवार को भगवान श्रीकृष्ण का छठी महोत्सव मनाया गया। मणि मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सोहर और बधाई गीतों पर श्रद्धालु कृष्ण भक्ति के रस में डुबकियां लगाते रहे। गुलाब की पंखुड़ियों की बरसात के बीच श्रद्धालु भाव विभोर होकर झूमते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Krishna Janmashtami celebrations: Little children seen dressed in costumes of radha krishna in varanasi

शनिवार को महोत्सव में गायक अमलेश शुक्ला ने भजनों की बयार बहायी। गणेश वंदना से शुरुआत हुई। इसके पश्चात उन्होंने गोकुल में बाजेला बधईया, जन्मले कन्हईया..., नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की..., श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी..., करते हो तुम कन्हईया मेरा नाम हो रहा है..., गोकुल की नगरी में मच गया शोर...की प्रस्तुति से मणि मंदिर में ब्रज भूमि का अहसास कराया। संचालन कन्हैया दुबे केडी ने किया।

विज्ञापन

Krishna Janmashtami celebrations: Little children seen dressed in costumes of radha krishna in varanasi

धर्म संघ पीठाधीश्वर स्वामी शंकर देव चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज के सानिध्य में ठाकुर जी को छप्पन भोग लगाया गया। महामंत्री पंडित जग जीतन पांडेय ने कलाकारों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed