फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kotedar commotion here, assault

कोटेदार के यहां हंगामा, मारपीट

Tue, 10 May 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 10 May 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
अनाज के लिए 46 रुपये की जगह 56 रुपये लेने का आरोप लगाते हुए शहाबाबाद के ग्रामीणों ने कोटेदार के यहां जमकर हंगामा किया। इस दौरान कोटेदार के भाई और प्रधान के बीच मारपीट की नौबत आ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मारपीट करने वालों को थाने लाई। जहां पर प्रधान की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए ग्राम प्रधान गोपाल यादव के नेतृत्व में कोटेदार की दूकान पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। तू तू मैं मैं के बाद कोटेदार के भाई और प्रधान के बीच मारपीट होने की नौबत आ गई। इसी बीच किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। 
विज्ञापन


 मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों की बातचीत सुनी और मारपीट करने वालों को थाने ले आई। जहां पर प्रधान की ओर से तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मारपीट के तहत मुकदमा दर्ज किया और मारपीट करने वालों को पकड़ लिया। इस मामले में कोटेदार ने कहा कि उनका गांव के कुछ लोगों से जमीन का विवाद चल रहा है। अनावश्यक दबाव बनाने की नीयत से ऐसा किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed