{"_id":"5a047ee74f1c1bec538bc07c","slug":"kota-patna-express-cancel-again-many-train-late","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोटा-पटना एक्सप्रेस निरस्त, कई ट्रेनें घंटों लेट, परेशान यात्री रेलवे को कोस रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटा-पटना एक्सप्रेस निरस्त, कई ट्रेनें घंटों लेट, परेशान यात्री रेलवे को कोस रहे
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 09 Nov 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी से होकर जाने वाली कोटा-पटना एक्सप्रेस गुरुवार को निरस्त रही। इसके चलते कई यात्रियों को अपना टिकट कैंसिल कराना पड़ा। वहीं दूसरी ओर बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस 11 घंटे, गरीब रथ नौ घंटे, महामना एक्सप्रेस 11 घंटे लेट रही।
वहीं स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 13 घंटे, हरिहरनाथ एक्सप्रेस चार घंटे, देहरादून-वाराणसी पांच घंटे, फरक्का एक्सप्रेस पांच घंटे, हावड़ा-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस सात घंटे, सद्भावना एक्सप्रेस पांच घंटे देरी से वाराणसी पहुंची।
ट्रेनों के लेट होने की वजह से यात्री प्लेटफार्मों पर घंटो इंतजार करते देखे जा रहे हैं। यही नहीं कई लोग रेलवे स्टेशन पर फोन कर ट्रेनों की लोकेशन पूछते रहे।

दो दिन निरस्त रहेगी फरक्का एक्सप्रेस
रेलवे
परिचालन में दिक्कतों के चलते फरक्का एक्सप्रेस दो दिन निरस्त रहेगी। मालदा टाउन से दिल्ली जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस नौ नवंबर को अपने आरंभिक स्टेशन मालदा टाउन से निरस्त रहेगी। इसके चलते यह ट्रेन 10 नवंबर को लखनऊ मंडल में नहीं आएगी।
वहीं, दिल्ली से मालदा टाउन फरक्का एक्सप्रेस 11 नवंबर अपने आरंभिक स्टेशन दिल्ली से निरस्त रहेगी और 12 नवंबर को लखनऊ मंडल में नहीं आएगी।
वहीं, दिल्ली से मालदा टाउन फरक्का एक्सप्रेस 11 नवंबर अपने आरंभिक स्टेशन दिल्ली से निरस्त रहेगी और 12 नवंबर को लखनऊ मंडल में नहीं आएगी।
विशेष ट्रेनों से सुविधा कम, समस्या ज्यादा
Indian Railway
त्योहारों के मद्देनजर चलाई जा रहीं विशेष ट्रेनें सुविधा कम समस्या ज्यादा साबित हो रही हैं। वेबसाइट पर इन ट्रेनों के संबंध में न तो नियमित जानकारी मिल पाती है और न ही इनका समय से परिचालन हो रहा है।
ये ट्रेनें कब आएंगी और कब जाएंगी, इस संबंध में स्टेशन पर कर्मचारी भी सही जानकारी नहीं दे पाते। इतना ही नहीं, इन दिनों ज्यादातर स्पेशल ट्रेनें घंटों विलंबित चल रही हैं। इन ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को खुद नहीं पता होता कि वे निर्धारित समय से कितने घंटे बाद गंतव्य को पहुंचेंगे।