फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   kota patna express cancel again many train late

कोटा-पटना एक्सप्रेस निरस्त, कई ट्रेनें घंटों लेट, परेशान यात्री रेलवे को कोस रहे

Thu, 09 Nov 2017 09:46 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 09 Nov 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
kota patna express cancel again many train late
प्रतीकात्मक तस्वीर
 वाराणसी से होकर जाने वाली कोटा-पटना एक्सप्रेस गुरुवार को निरस्त रही। इसके चलते कई यात्रियों को अपना टिकट कैंसिल कराना पड़ा। वहीं दूसरी ओर बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस 11 घंटे, गरीब रथ नौ घंटे, महामना एक्सप्रेस 11 घंटे लेट रही।
विज्ञापन


वहीं स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 13 घंटे, हरिहरनाथ एक्सप्रेस चार घंटे, देहरादून-वाराणसी पांच घंटे, फरक्का एक्सप्रेस पांच घंटे, हावड़ा-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस सात घंटे, सद्भावना एक्सप्रेस पांच घंटे देरी से वाराणसी पहुंची।
विज्ञापन


ट्रेनों के लेट होने की वजह से यात्री प्लेटफार्मों पर घंटो इंतजार करते देखे जा रहे हैं। यही नहीं कई लोग रेलवे स्टेशन पर फोन कर ट्रेनों की लोकेशन पूछते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन निरस्त रहेगी फरक्का एक्सप्रेस

kota patna express cancel again many train late
रेलवे
परिचालन में दिक्कतों के चलते फरक्का एक्सप्रेस दो दिन निरस्त रहेगी। मालदा टाउन से दिल्ली जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस नौ नवंबर को अपने आरंभिक स्टेशन मालदा टाउन से निरस्त रहेगी। इसके चलते यह ट्रेन 10 नवंबर को लखनऊ मंडल में नहीं आएगी।

वहीं, दिल्ली से मालदा टाउन फरक्का एक्सप्रेस 11 नवंबर अपने आरंभिक स्टेशन दिल्ली से निरस्त रहेगी और 12 नवंबर को लखनऊ मंडल में नहीं आएगी।

विशेष ट्रेनों से सुविधा कम, समस्या ज्यादा

kota patna express cancel again many train late
Indian Railway
त्योहारों के मद्देनजर चलाई जा रहीं विशेष ट्रेनें सुविधा कम समस्या ज्यादा साबित हो रही हैं। वेबसाइट पर इन ट्रेनों के संबंध में न तो नियमित जानकारी मिल पाती है और न ही इनका समय से परिचालन हो रहा है।

ये ट्रेनें कब आएंगी और कब जाएंगी, इस संबंध में स्टेशन पर कर्मचारी भी सही जानकारी नहीं दे पाते। इतना ही नहीं, इन दिनों ज्यादातर स्पेशल ट्रेनें घंटों विलंबित चल रही हैं। इन ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को खुद नहीं पता होता कि वे निर्धारित समय से कितने घंटे बाद गंतव्य को पहुंचेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed