फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kolkata's company will invest seven thousand crore rupees in varanasi will make industrial township

Varanasi: PM के संसदीय क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा निवेश, कोलकाता की कंपनी इन्वेस्ट करेगी सात हजार करोड़

Fri, 03 Feb 2023 12:39 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 03 Feb 2023 12:39 PM IST
सार

मुंबई की कंपनी इंडियन कारपोरेशन ने भी जिले में एक हजार करोड़ रुपये निवेश करने का फैसला किया है। एमओयू पर हुए हस्ताक्षर के मुताबिक, यह कंपनी वेयर हाउस व लॉजिस्टिक पार्क बनाएगी।  भारतीय हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (भेल) ने भी 500 करोड़ रुपये निवेश के प्रस्ताव दिए हैं।

विज्ञापन
Kolkata's company will invest seven thousand crore rupees in varanasi will make industrial township
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोलकाता की कंपनी वाराणसी में सात हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) व कंपनी के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हो गए हैं। कंपनी ने निजी इंडस्ट्रियल टाउनशिप विकसित करने का प्रस्ताव दिया है। 

विज्ञापन

मुंबई की कंपनी इंडियन कारपोरेशन ने भी जिले में एक हजार करोड़ रुपये निवेश करने का फैसला किया है। एमओयू पर हुए हस्ताक्षर के मुताबिक, यह कंपनी वेयर हाउस व लॉजिस्टिक पार्क बनाएगी।  भारतीय हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (भेल) ने भी 500 करोड़ रुपये निवेश के प्रस्ताव दिए हैं। भेल वाराणसी में चार्जिंग स्टेशन बना सकती है।  कुछ कंपनियों ने प्राइवेट इंडस्ट्रियल टाउनशिप विकसित करने में रुचि दिखाई है। यूपीसीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष नाथ ने बताया कि नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के साथ ही उत्पादन क्षेत्र नई ऊंचाइयों को छुएगा। इससे रोजगार बढ़ेगा। प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से युवाओं व लोगों को रोजगार मिलेगा।   
विज्ञापन


निवेश की प्रक्रिया हर जिले में चल रही है। वाराणसी के अलग-अलग विभाग मिलकर काम कर रहे हैं। यूपीसीडा को अब तक 10 हजार करोड़ रुपये निवेश के प्रस्ताव मिले हैं। कोलकाता की कंपनी ने सर्वाधिक सात हजार करोड़ रुपये निवेश करने का  प्रस्ताव दिया है। और भी कंपनियां आगे आई हैं।- आशीष नाथ, क्षेत्रीय प्रबंधक, यूपीसीडा 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed