फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Koirajpur's kabaddi team becomes Under-19 champion.

Varanasi News: कोइराजपुर की कबड्डी टीम बनी अंडर-19 की चैंपियन

Fri, 28 Aug 2026 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Koirajpur's kabaddi team becomes Under-19 champion.
संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल, कोइराजपुर की अंडर-19 बालिका कबड्डी टीम ने सीबीएसई ईस्ट जोन क्लस्टर-5 प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। इस जीत के साथ टीम ने अक्तूबर में हरिद्वार में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है। विद्यालय की अंडर-14 बालिका टीम ने भी रजत पदक हासिल किया। कोच अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में अंडर-19 टीम में दिव्या गौतम, अन्वेषा सिंह, मान्या सिंह, नव्या सिंह, कृष्णा सिंह, श्रीशा सम्राट, सृष्टि मेहता, तेजस, सिद्धि जायसवाल और गार्गी सिंह शामिल हैं। विद्यालय के सचिव राहुल सिंह, निदेशिका वंदना सिंह, उपनिदेशक आयुष्मान सिंह और प्रधानाचार्या नीलम सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना विकसित करते हैं। उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन का विश्वास व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed