{"_id":"5882568c4f1c1bc346eff39d","slug":"knows-that-who-says-cant-divide-ram-janmbhumi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए किसने कहा, 'नहीं हो सकता राम जन्मभूमि का बंटवारा' ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए किसने कहा, 'नहीं हो सकता राम जन्मभूमि का बंटवारा'
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/आजमगढ़
Updated Fri, 20 Jan 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महासचिव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राममंदिर की भूमि का बंटवारा नहीं हो सकता। इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट से फैसला हो तो ही सरकार कुछ कर सकती है।
अयोध्या हिंदुओं का सांस्कृतिक केंद्र है और रहेगा। राम जन्मभूमि की सच्चाई नई पीढ़ी को बताने के लिए विहिप ने देश के 5000 केंद्रों पर राम नवमी का पर्व मनाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा हिंदुओं के लिए बलिदान देने वाले गुरु गोविंद सिंह का जयंती समारोह मनाया जाएगा। ये बातें विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महासचिव चंपत राय ने शुक्रवार को आजमगढ़ के पुरानी जेल के पास एक अस्पताल परिसर में पत्रकारों से बातचीत में कहीं।
एक कार्यकर्ता के घर जाने से पहले उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। विधानसभा चुनाव में विश्व हिंदू परिषद की भूमिका के सवाल पर कहा कि भारत का सम्मान और स्वाभिमान बनाए रखने के लिए हम लोगों से मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील करेंगे। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज में तमाम बुराइयां आई हैं।
इन बुराइयों को हिंदू समाज के मन से निकालने की जरूरत है। छुआछूत ने हिंदू समाज को खोखला किया है, इसे दूर करना होगा। कहा कि चार सौ-पांच सौ साल पहले कुछ हिंदुओं के किन्ही परिस्थितियों वश इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया था।
विज्ञापन
उन्हें यह बात याद दिलानी होगी। एक हजार वर्ष के संघर्षों में बहुत परिवर्तन हुआ है। हम जिससे द्वेष करते थे ऐसे कई स्थान ध्वस्त हो गए।
पं. जवाहर लाल नेहरू जब प्रधानमंत्री थे तो उन्होंने दिल्ली के इंडिया गेट से जार्ज पंचम की मूर्ति हटवाई थी। अमृतसर से कोलकाता तक जीटी रोड का नाम बदला गया। इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थी तो विलिंगटन हास्पिटल का नाम बदलकर राममनोहर लोहिया नाम रखा गया।
1950 में गुजरात में सोमनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार सरदार वल्लभ भाई पटेल ने कराया था। ऐसे कार्यों को आगे बढ़ाने की जरूरत है। कहा कि रामजन्म भूमि को लेकर चल रहा मुकदमा भारत के सम्मान का मुकदमा है।