फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kites worth Rs 50 crore flew in skies of Kashi Operation Sindoor dominated in varanasi

Makar Sankranti: काशी के आसमान में उड़ाई गईं 50 करोड़ की पतंगें, ऑपरेशन सिंदूर का रहा बोलबाला

Fri, 16 Jan 2026 10:54 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 16 Jan 2026 10:54 AM IST
सार

Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति के अवसर पर काशीवासियों ने जमकर पतंग उड़ाई। इस दौरान आसमान में 50 करोड़ की पतंगें उड़ाई गईं। इस दौरान युवाओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। 

विज्ञापन
Kites worth Rs 50 crore flew in skies of Kashi Operation Sindoor dominated in varanasi
पतंग उड़ाते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी में मकर संक्रांति का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। इस वर्ष पतंग बाजार ने पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ दिए। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, बीते एक सप्ताह के भीतर जिले में पतंग, मांझा, परेता और पतंगबाजी से जुड़ीं सामग्रियों का कुल कारोबार 50 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है। आलम यह रहा कि संक्रांति की पूर्व संध्या से लेकर बृहस्पतिवार सुबह तक दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही।
विज्ञापन


शहर के प्रमुख पतंग बाजारों, औरंगाबाद, दालमंडी, मैदागिन, महमूरगंज समेत कई जगहों पर खरीदारी का जबरदस्त माहौल रहा। कारोबारी असलम खान ने बताया कि इस बार चीनी मांझा बैन होने के कारण लोगों में देसी मांझे के प्रति खास रुझान दिखा। कई सामाजिक संगठनों ने भी बड़े पैमाने पर देसी मांझे और पतंगों की खरीदारी की।
विज्ञापन


पतंग व्यापारी रमेश कुमार ने बताया कि इस साल के पतंग उत्सव में ऑपरेशन सिंदूर थीम वाली पतंगों ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। इसके साथ ही, राजनीतिक माहौल का असर भी आसमान में साफ दिखाई दिया। कई पतंगबाज अपने पसंदीदा नेताओं की तस्वीरों वाली पतंगों के साथ पेंच लड़ाते नजर आए। तिरंगे के रंगों वाली और देशभक्ति के नारों वाली पतंगों से पूरा आसमान सतरंगी हो उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed