फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   kites are not pemitted in modi visit area

पीएम दौरे के मद्देनजर पतंग उड़ाने पर भी मनाही

Wed, 21 Dec 2016 03:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 21 Dec 2016 03:11 PM IST
विज्ञापन
kites are not pemitted in modi visit area
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम क्षेत्र नो फ्लाई जोन घोषित - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी आगमन को लेकर सुरक्षा एजेंसियां काफी चौकस है। प्रधानमंत्री के आगमन की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। वो गुरुवार सुबह 10 बजे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणशी पहुंचेगे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री के कार्यक्रम क्षेत्र को पहले ही नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया गया है। बुधवार को लंका थाना के एसएचओ ने अपने क्षेत्र में रहने वालों के लिए एक विशेष हिदायत जारी की है। उन्होंने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए बीएचयू हवाई पट्टी के समीप रहने वाले लोगों को पतंग न उड़ाने की हिदायत दी है।
विज्ञापन


बुधवार को ही डीरेका स्थित सिनेमा हॉल में एसएसपी ने सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत फोर्स को ब्रीफिंग जारी की। एसएसपी ने ब्रीफिंग के दौरान कहा कि यदि आयोजक नहीं चाहेंगे तो मीडिया को डीरेका मैदान नहीं जाने दिया जाएगा। ब्रीफिंग के वक्त एडीजी सिक्योरिटी भावेश कुमार भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा के मद्देनजर एसपीजी के कुछ सदस्य पहले ही वाराणसी पहुंच चुके है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुरक्षा इंतजामों का दारोमदार पुलिस, पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स के 7000 जवानों पर होगा।


उच्चाधिकारियों की निगरानी में बुधवार की शाम से ही इन्होंने ड्यूटी संभाल ली है। डीरेका, बीएचयू और लंका से कबीर नगर तक ऊंची इमारतों पर रूफ टॉप फोर्स के साथ ही स्नाइपर की तैनाती होगी। आयोजन स्थलों और रूट के आसपास की ओवरहेड पानी टंकियों पर वॉच टॉवर बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed