फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kitchen gardens will be built in schools for the nutrition of school children

स्कूली बच्चों के पोषण के लिए स्कूलों में बनेंगे किचन गार्डेन

Thu, 03 Feb 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Kitchen gardens will be built in schools for the nutrition of school children
वाराणसी। अब स्कूल में बच्चों को खाने के लिए पोषण युक्त सब्जियां खाने को मिलेगी। यूनाइटेड नेशन की मदद से भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर) प्रायोगिक तौर पर 500 से अधिक विद्यालयों में किचन गार्डेन तैयार कराएगा। इससे बच्चे और अध्यापक पोषक तत्व युक्त सब्जियों के बारे में जान सकेंगे।
विज्ञापन

आईआईवीआर के निदेशक डॉ. तुषार कांति बेहेरा ने बताया कि यूनाइटेड नेशन (यूएन) की मदद से विद्यालयों में बच्चों के पोषण के लिए ओडिशा में किचन गार्डेन शुरू किया गया था। इसकेबाद अब यूपी में पहली बार प्रायोगिक तौर पर विद्यालयों में पोषण युक्त सब्जियों के लिए किचन गार्डेन तैयार करने की योजना है। इसके लिए पहले चरण में वाराणसी जिले के विद्यालयों का चयन किया गया है। इसके तहत माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों का चयन कर यहां पढ़ने वाले बच्चों के पोषण के लिए हर प्रकार की सब्जियों को उगाया जाएगा। बृहस्पतिवार को आईआईवीआर का यूएन के साथ वर्चुअली मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टेंडिंग (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया जाएगा। जिसमें आईआईवीआर के वैज्ञानिक और यूएन के अधिकारी आनलॉइन जुडेंगे।
विज्ञापन

--------
बारहों महीने उगाई जा सकेंगी पोषण युक्त सब्जियां
बेहेरा ने बताया की पहले चरण में जिले के 500 से 600 विद्यालयों को इसके लिए तैयार किया जाएगा। जिनके यहां 200 वर्गमीटर में आयरन, प्रोटीन, जिंक सहित कई पोषक युक्त सब्जियों के उगाया जाएगा। साथ ही इसकी जानकारी स्कूल के बच्चों और अध्यापकों को दी जाएगी। वह स्कूल में स्वयं सब्जियों का उत्पादन कर सकें। इसके अलावा सब्जियों खाने में कैसे इस्तेमाल करना है इसकी जानकारी दी जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed