फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kidnapping of innocent child in Mau kidnapper escaped leaving the shop

मऊ: ननिहाल आए मासूम बच्चे को किया अगवा, दुकान पर छोड़ अपहरणकर्ता फरार

Tue, 21 Sep 2021 10:50 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: हरि User Updated Tue, 21 Sep 2021 10:50 PM IST
सार

हलधरपुर थाना क्षेत्र के मलपुर लोहराई निवासी अवधेश का चार वर्षीय पुत्र आर्यन बकराबाद में ननिहाल आया था। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे वह घर के बाहर खेल रहा था। तभी एक अपहरणकर्ता उसे बहला फुसलाकर घोसी ले गया। 

विज्ञापन
Kidnapping of innocent child in Mau kidnapper escaped leaving the shop
आर्यन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चार वर्षीय बालक को ले जा रहा एक अपहरणकर्ता मंगलवार देर शाम उसे मऊ के मझवारा बाजार में एक मोबाइल की दुकान पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची घोसी पुलिस मासूम को मझवारा चौकी ले आई। जहां बालक के बताने पर उसके पिता तथा संबंधित थाने की पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन


हलधरपुर थाना क्षेत्र के मलपुर लोहराई निवासी अवधेश का चार वर्षीय पुत्र आर्यन बकराबाद में ननिहाल आया था। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे वह घर के बाहर खेल रहा था। तभी एक अपहरणकर्ता उसे बहला फुसलाकर घोसी ले गया। वहां कोतवाली के मझवारा बाजार स्थित एक मोबाइल की दुकान पर वह शाम साढ़े सात बजे पहुंचा। वहां उसने कीबोर्ड मोबाइल खरीदने के लिए दुकानदार से जानकारी ली, दुकानदार द्वारा दो हजार रुपये कीमत बताने पर वह एटीएम जाने की बात कहकर बालक को छोड़कर चला गया। काफी देर तक युवक के न आने पर दुकानदार ने मझवारा पुलिस चौकी पर सूचना दी।
विज्ञापन


उधर, दोपहर में अपने ननिहाल से गायब बालक की फोटो वायरल होने की सूचना पुलिस को मिल चुकी थी। दुकानदार द्वारा चार वर्षीय बालक मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची। बालक को अपने साथ चौकी ले आई। यहां बालक ने अपहरणकर्ता की उम्र 35 वर्ष बताई। साथ ही ननिहाल आने की बात बताई। इस पर पुलिस ने हलधरपुर एसओ को सूचना दी। इसके बाद बच्चे को परिजनों को सुपुर्द किया गया। इस बाबत एसओ घोसी संजीव कुमार दुबे ने बताया कि बालक को हलधरपुर पुलिस को सौंप दिया गया। साथ ही अपहरणकर्ता के सुराग के लिए बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed