{"_id":"8c61bf62494fed92078e6eb99f3d10f9","slug":"kick-punch-and-block-every-fun-specializes-in-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किक, पंच और ब्लॉक हर फन में माहिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किक, पंच और ब्लॉक हर फन में माहिर
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
Updated Wed, 16 Dec 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटरमीडिएट कॉलेज की छात्राओं का रुतबा बढ़ गया है। स्कूल की 110 से अधिक छात्राएं अब अपने नाम के साथ ‘पावर एंजेल्स’ जोड़ने लगी हैं। ये वही छात्राएं हैं जिन्होंने ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की पहल पर अपने स्कूल में संचालित सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लिया।
मानव अकादमी आफ मार्शल आर्ट्स के सहयोग से आयोजित इस कैंप में छात्राओं को कराते की बेसिक ट्रेनिंग दी गई। सप्ताह में तीन दिन दो घंटे तक चले शिविर में छात्राओं को डिफेंस और अटैक दोनों ही तकनीकों का बखूबी प्रशिक्षण दिया गया।
शिविर के कोआर्डिनेटर किसलय पटेल के मुताबिक, आत्मरक्षा में ये छात्राएं पारंगत हो चुकी हैं। किसी भी अप्रिय हालात का सामना करने में सक्षम हैं। कराते ट्रेनिंग का पहला चरण इन्होंने पार कर लिया है। शिविर के बाबत विद्यालय की प्रधानाचार्य मीना पटेल ने कहा, ‘ऐसे शिविर आज वक्त की मांग हैं।
विज्ञापन
इससे न केवल शरीर चुस्त-दुरुस्त रहेगा बल्कि आत्मविश्वास में भी इजाफा होगा। छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ा है। मैं उनके अंदर बदलाव महसूस कर रही हूं।’ कैंप की मेंटर निधिराज गुप्ता ने कहा कि दो महीने तक चला यह कैंप काफी कारगर रहा। उन्हें यहां काफी कुछ सीखने को मिला।