फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Khwaja like Kashi's Chadar

ख्वाजा को भाती हैं काशी की चादरें

Wed, 22 Apr 2015 02:28 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
वाराण्ासी, ब्यूरो Updated Wed, 22 Apr 2015 02:28 AM IST
विज्ञापन
Khwaja like Kashi's Chadar

वाराणसी। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में पर चढ़ाने के लिए काशी से हर साल सैकड़ों चादरें अजमेर शरीफ जाती हैं। बनारसी बुनकरों की बेहतरीन कारीगरी के कारण देश भर के अकीदतमंद चाहते हैं कि उनकी चादरें यहीं बुनी जाएं। इस समय काशी के कारीगर इन चादरों को बड़ी ही अकीदत के साथ बुनने में लगे हैं।  

विज्ञापन

ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स पर देश भर के लोग मन्नतों की चादर लेकर जियारत के लिए अजमेर शरीफ जाते हैं। चांद दिखने के साथ ही ख्वाजा के उर्स की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

इसी समय से काशी में चादरें बनने का सिलसिला शुरू हो जाता है। चादरें भी ऐसी बनती हैं कि लोग देखते रह जाते हैं। इस साल तीन सौ से ज्यादा चादरों के आर्डर यहां के कारीगरों के मिले हैं। दालमंडी, लल्लापुरा, कोयला बाजार, बड़ी बाजार, शिवाला और बजरडीहा में अजमेर शरीफ के लिए खास तौर से अजीम चादरें बनाई जा रही हैं। कई कारीगरों का यह काम अंतिम दौर में है पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दालमंडी के देवली गली में अनवर भाई के कारखाने में छह मीटर चौड़ी और सात मीटर लंबी मखमल की चादर को कारीगरों ने बेहद खूबसूरती से सजाया है। जरदोजी और आरी वर्क के साथ मोतियों व स्टोन से इस चादर पर मक्का मदीना और काबा शरीफ की डिजाइनें बनाई गई हैं। चादर पर कलमे के साथ ही ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह को मोतियों, सितारों के सहारे खूबसूरत तरीके से उकेरा गया है।
शिवाला के कारीगर आसिफ बताते हैं कि बनारस से हर साल बनारस से हर साल सैकड़ों चादरें अजमेर शरीफ जाती रही हैं। उर्स के दो महीने पहले से ही हमारे पास चादरों के आर्डर आने लगते हैं।

 आरी और जरदोजी के कारीगर अनवर बताते हैं कि एक बड़ी चादर बनाने में डेढ़ से दो महीने का वक्त लगता है, जिसमें आठ-दस कारीगर लगाने पड़ते हैं। इस चादर की लागत करीब चालीस से पचास हजार रुपये आती है। मदनपुरा के सलीम अंसारी बताते हैं कि यह बनारस की कारीगरी ही है कि अजमेर शरीफ में काशी की चादरों को काफी अहमियत दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed