फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   khudkushi

कमीशन के चक्कर में होता है बजट रिवाइज का खेल

Thu, 29 Aug 2019 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
khudkushi
--सभी केंद्र--
विज्ञापन

कमीशन के चक्कर में होता है बजट रिवाइज का खेेल
- कबीरचौरा मैटरनिटी विंग के बजट को रिवाइज करने की थी तैयारी
- बजट बढ़ाने के लिए ठेकेदार का भुगतान रोककर काम में कराते हैं देरी
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी। करोड़ों की परियोजनाओं को पूरा करने से पहले बजट रिवाइज कर कमीशन का खेल होता है। पूरी होने की कगार पर पहुंची कबीरचौरा मैटरनिटी विंग परियोजना के बजट को भी रिवाइज करने की तैयारी थी। इसीलिए ठेकेदार अवधेश श्रीवास्तव का भुगतान रोककर निर्माण में देरी कराई जा रही थी और विरोध करने पर उसे प्रताडि़त किया जा रहा था।
लोक निर्माण विभाग के सूत्रों की मानें तो मैटरनिटी विंग का इस्टीमेट 2014-15 की दर से बनाया गया था। अभियंताओं ने इसके बजट को रिवाइज करने का प्रस्ताव भी तैयार किया था। इस बीच ठेकेदार अवधेश अपने कराए गए कामों के भुगतान के लिए कार्यालय के चक्कर काट रहे थे। बजट रिवाइज कराने और इसके एवज में मोटे कमीशन की जानकारी होने पर उन्होंने विरोध किया था। कार्यालय में इस बात की चर्चा थी कि अगर उनका भुगतान कर दिया जाता तो वे बाकी बचे कामों को पूरा कर देते, ऐसे में बजट रिवाइज नहीं हो पाता।
विज्ञापन

बिना कमीशन नहीं पास होता टेंडर
पीडब्ल्यूडी विभाग में सन्नाटा पसरा हुआ है। कर्मचारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। वहीं मौके पर जुटे ठेकेदारों का कहना था कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ठेकेदारों का शोषण करते हैं। ई-टेंडरिंग लागू होने के बाद भी कमीशन का खेल नहीं बंद हुआ। अधिकारी टेंडर मिलने के बाद कमीशन की बात करते हैं। मना करने पर टेेंडर पास नहीं करते। किसी भी प्रोजेक्ट का 30 से 40 फीसदी बजट कमीशन में चला जाता है। कमीशन लेने के कुछ माह बाद ठेके का बकाया पैसा रोक दिया जाता है और दोबारा पैसे की मांग की जाती है। अवधेश से भी अधिकारियों ने बकाया भुगतान करने के एवज में कमीशन की मांग की थी। ठेकेदारों ने बताया कि हाल ही में आए कुछ अधिकारी ठेकेदारों का शोषण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बड़े ठेकों का काम पूरा करा चुके थे अवधेश
अवधेश पीडब्ल्यूडी के बड़े ठेकेदारों में गिने जाते थे। वह कबीरचौरा जिला महिला अस्पताल, सर्किट हाउस और डोमरी गांव में हेलीपैड के साथ ही शहर कुछ अन्य काम करा रहे थे। जिला महिला अस्पताल के काम के बकाया भुगतान के लिए वह पीडब्ल्यूडी विभाग के चक्कर काट रहे थे। पीडब्ल्यूडी विभाग का कहना है कि अवधेश का 48 लाख रुपये बकाया था, वहीं अवधेश के साथी ठेकेदारों का कहना है कि पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों ने अवधेश का चार करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान रोक रखा था।

प्रदर्शन के बाद दी अवधेश को श्रद्धांजलि
अवधेश द्वारा आत्महत्या के बाद पीडब्ल्यूडी पहुंचे ठेकेदारों ने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यालय में ही दो मिनट का मौन रख अवधेश श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि दी। ठेकेदारों की मांग है कि आरोपी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। गुरुवार को पीडब्ल्यूडी विभाग में ठेकेदार एसोसिएशन के बैनर तले आरोपी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed