{"_id":"681f4bcad68c69e759021742","slug":"khelo-india-youth-games-women-kabaddi-team-won-silver-medal-due-to-performance-of-kashi-captain-sonali-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khelo India Youth Games: घुटने में चोट के बाद भी डटकर खेली काशी की बेटी, यूपी टीम को दिलाया रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khelo India Youth Games: घुटने में चोट के बाद भी डटकर खेली काशी की बेटी, यूपी टीम को दिलाया रजत पदक
Sun, 11 May 2025 08:11 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 11 May 2025 08:11 AM IST
सार
Varanasi News: काशी की बेटी सोनाली कनौजिया के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की महिला कबड्डी टीम ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन
विजेता महिला कबड्डी टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खेलो इंडिया यूथ गेम्स बिहार में उत्तर प्रदेश की महिला कबड्डी टीम ने कप्तान सोनाली कनौजिया के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। काशी के बच्छाव की रहने वाली सोनाली ने घुटने में लगी चोट के बावजूद अपनी कुशल कप्तानी से टीम को फाइनल तक पहुंचाया। हालांकि, फाइनल में उन्हें कबड्डी की सशक्त टीम हरियाणा से मात खानी पड़ी, लेकिन चोट के बावजूद सोनाली का जुझारू जज्बा और उनकी टीम का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में सराहा गया।
विज्ञापन
सोनाली ने इस सफलता का श्रेय टीम के एकजुट सहयोग को दिया, जिसने उन्हें व्यक्तिगत चुनौतियों के बावजूद आगे बढ़ने में मदद की। टीम की इस सफलता में कप्तान सोनाली कनौजिया की भूमिका मुख्य रही। हालांकि, अभ्यास करते समय उनके घुटने में चोट लग गई, जिससे उनका प्रदर्शन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Varanasi News: चलती कार में लगी आग, दहशत में आया चालक; कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू
विज्ञापन
इस शारीरिक चुनौती के बावजूद, सोनाली ने दर्द को किनारे कर टीम का मनोबल बनाए रखा। वो अपनी कप्तानी के दम पर खिलाड़ियों को प्रेरित करती रहीं। सोनाली ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि घुटने में अभ्यास के दौरान चोट लगने से मेरा प्रदर्शन कुछ ठीक नहीं था, लेकिन टीम का सहयोग मिलने से हमें सफलता मिली है। उन्होंने टीम के प्रत्येक सदस्य को इस सफलता का श्रेय दिया।