फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Khelo India Youth Games: Saurabh selected in 80 kg wrestling

खेलो इंडिया यूथ गेम्स : 80 किलो कुश्ती में सौरभ का चयन

Fri, 26 Jan 2024 03:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Khelo India Youth Games: Saurabh selected in 80 kg wrestling
नैपुरा के स्वामी बीतरागानंद व्यायामशाला के खिलाड़ी सौरभ यादव का चयन खेलो इंडिया यूथ गेम्स तमिलनाडु में कुश्ती में हुआ है। कोच संजय बाबा ने बताया कि सौरभ रोज खनाव से साइकिल चलाकर व्यायामशाला में अभ्यास करने आते हैं। वह 26 जनवरी को डीडीयू स्टेशन से तमिलनाडु रवाना होंगे।
विज्ञापन

काशी के कुश्ती खिलाड़ी 80 किलो भारवर्ग में दाव आजमाएंगे। नवंबर में मध्य प्रदेश के विदिशा में स्कूली नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता के अंडर-17 आयुवर्ग में उन्होंने बेस्ट ऑफ फाइव में स्थान बनाकर खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए क्वालिफाई किया था। पिता कृषि कार्य करते हैं। सौरभ कुश्ती खेलना चाहते थे, लेकिन पिता की तंगहाली बाधा बन रही थी। इसी बीच उनकी मुलाकात कोच संजय से हुई। उनकी देखदेख में वह मैट पर अभ्यास करने लगे। सौरभ के पिता ने एक बार कोच से शिकायत भी की बेटा बिगड़ रहा है, खेलकर क्या कर लेगा। संजय बाबा ने सौरभ के खेल के प्रति लगाव को देखते हुए पिता को राजी किया। कहा कि सौरभ अच्छा कर रहा है, उसे खेलने दिजीए, जो मदद भी होगी की जाएगी। इसके बाद सौरभ ने पीछे मुड़ के नहीं देखा। पूर्वांचल कुमार, बनारस कुमार का खिताब जीता। सौरभ ने बताया कि उनका सपना ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर स्वर्ण पदक जीतने की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed