फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Khelo India: Male wrestlers will show their strength in eight weight categories on the first day

खेलो इंडिया : पहले दिन आठ भार वर्ग में पुरुष पहलवान दिखाएंगे दम

Thu, 25 May 2023 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Khelo India: Male wrestlers will show their strength in eight weight categories on the first day
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में हिस्सा लेने बुधवार को 69 विश्वविद्यालयों के 243 में से 17 खिलाड़ी काशी पहुंचे। कुश्ती में पुरुष वर्ग के ग्रीको रोमन और फ्री स्टाइल में चार-चार और महिला वर्ग के दो भार वर्गों के पहलवान दो दिन पहले ही काशी पहुंच चुके हैं। वहीं, बुधवार को कुश्ती के लिए दो रिंग बनाने का काम जारी रहा। कुश्ती प्रतियोगिता के पहले दिन पुरुष पहलवानों का आठ भार वर्ग में मुकाबला होगा। वजन 25 मई से शुरू होगा। 26 मई को दोपहर तीन बजे से खिलाड़ियों की क्लीनिक, टेक्निकल कांफ्रेंस के बाद शाम पांच बजे से पहलवानों की पात्रता की जांच की जाएगी। 27 मई को फ्री स्टाइल के 57, 70, 79 और 97 किलो और ग्रीको रोमन में 60, 67, 77 व 82 किलो भार वर्ग के पहलवानों के बीच मुकाबला होगा। महिला वर्ग के 50 और 55 किलो भार वर्ग में भी मुकाबला होगा।
विज्ञापन


आईआईटी बीएचयू के रमेश श्रीनिवासन स्टूडेंट सेंटर के बैंडमिंटन हॉल में साढ़े तीन फीट का ऊंचा मंच तैयार किया गया है। इस पर कुश्ती के लिए दो रिंग बनेंगे। हॉल में कुल चार गेट हैं। एक को बंद किया गया है, जबकि तीन खोले गए हैं। एक दरवाजे से मुख्य अतिथियों का आगमन होगा। दूसरे दरवाजे से खिलाड़ी प्रवेश कर तीसरे से बाहर निकलेंगे। पहले तल पर खिलाड़ियों के वॉर्मअप के लिए दो रिंग तैयार किए गए है। जहां दो दिन से पहलवान अभ्यास कर रहे हैं। खिलाडियों और अन्य मेहमानों के भोजन के लिए आयोजन स्थल पर फूड कोर्ट का निर्माण किया गया है। पहले दिन बुधवार को 150 लोगों का भोजन तैयार किया गया।
विज्ञापन


अस्सी घाट पर लोगों को किया जागरूक
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के प्रचार-प्रसार के लिए बुधवार को अस्सी घाट पर योग हुआ। इसमें खिलाड़ियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी हिस्सा लिया। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आरपी सिंह, उप क्रीड़ा अधिकारी मंजूर आलम, प्रशिक्षक, वालंटियर्स, भारतीय खेल प्राधिकरण के अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article