Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kharmas has begun, the wedding bells will not ring till 13 April

Varanasi News: खरमास शुरू, 13 अप्रैल तक नहीं गूंजेगी शहनाई

Sun, 16 Mar 2025 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Kharmas has begun, the wedding bells will not ring till 13 April
सूर्य संक्रांति के साथ ही माह भर के लिए मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा। होलाष्टक की समाप्ति के बाद भी विवाह के लिए शुभ मुहूर्त नहीं मिलेंगे। भगवान सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करते ही मीन संक्रांति और खरमास की शुरुआत हो चुकी है। यह 13 अप्रैल तक रहेगा। इस दौरान शादी-विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन और अन्य मांगलिक कार्य वर्जित हैं।
विज्ञापन

मीन संक्रांति की शुरुआत होलाष्टक की समाप्ति के बाद 14 मार्च से हो चुकी है। खरमास का समापन 13 अप्रैल को होगा और ऐसे में तब तक कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाएंगे। 14 अप्रैल को खरमास समाप्त होते ही फिर से मांगलिक कार्य शुरू होंगे। ज्योतिषाचार्य पं. विमल जैन ने बताया कि सूर्य के मीन राशि में आने से सूर्य और गुरु दोनों ग्रह कमजोर हो जाते हैं। इसी वजह से खरमास में विवाह जैसे मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त नहीं मिलते हैं। पूजापाठ, सूर्य उपासना, मंत्र जाप आदि धार्मिक अनुष्ठान के लिए खरमास का विशेष महत्व है। इसमें दान-पुण्य और नदी में स्नान करने की परंपरा है।
विज्ञापन

भगवान सूर्य और विष्णु की पूजा है लाभकारी : खरमास के दौरान भगवान विष्णु और सूर्यदेव की विशेष पूजा करनी चाहिए। इस दौरान श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ और विष्णु सहस्रनाम का जाप लाभकारी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed