फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   kharamas will start from 16 december

16 दिसंबर से लगेगा खरमास, नहीं होंगे शुभ काम

Mon, 12 Dec 2016 05:05 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, वाराणसी
टीम डिजिटल / अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 12 Dec 2016 05:05 PM IST
विज्ञापन
kharamas will start from 16 december
shadi - फोटो : amar ujala
सूर्य भगवान महीने भर बृहस्पति के घर में विराजमान रहेंगे। 16 दिसंबर की भोर में धनु राशि पर जाते ही सूर्य का बृहस्पति के घर में प्रवेश हो जाएगा। इसी के साथ खरमास लग जाएगा। खरमास लगते ही विवाह के अलावा गृह प्रवेश, उपनयन संस्कार समेत अन्य शुभ कार्य स्थगित हो जाएंगे।
विज्ञापन


महीने भर बाद 14 जनवरी को भगवान भास्कर के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही खरमास समाप्त होगा। 16 दिसंबर की सुबह 6.05 बजे भगवान सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे। धनु और मीन राशियां दोनों वृहस्पति का घर मानी जाती हैं। जब-जब सूर्य इन राशियों में प्रवेश करते हैं, खरमास आरंभ हो जाता है।
विज्ञापन


इस बार सूर्य धनु राशि वाले अपने घर में महीने भर रहेंगे। शुक्रवार को सूर्य के इस नए स्थान पर जाने के साथ ही खरमास लग जाएगा। इस दौरान शादियों के लिए खरीददारी या शुभ कार्यों के लिए इंतजाम भी स्थगित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य डॉ. रामेश्वर नाथ ओझा के मुताबिक 14 जनवरी को सूर्य मकर राशि पर प्रवेश करेंगे। इसी के साथ सूर्य उत्तरायण हो जाएंगे। भगवान सूर्य के उत्तरायण होने के साथ ही शुभ कार्यों की घड़ी आरंभ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed