फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Khaki made in the marriage of forced father's daughter

वाराणसी: गरीब पिता की बेटी की शादी में खाकी बनी सहारा, दो दिन पहले तक नहीं हो पाई थी कोई व्यवस्था

Fri, 13 May 2022 01:30 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 13 May 2022 01:30 AM IST
सार

बरातियों के भोजन, नाश्ते के साथ वर-वधू के लिए उपहार की व्यवस्था चौबेपुर थानाध्यक्ष ने की।  बेटी के बाप की आर्थिक हालत खराब होने से शादी के दो दिन पहले तक कोई व्यवस्था नहीं हो पाई थी। 

विज्ञापन
Khaki made in the marriage of forced father's daughter
मजबूर बाप की बेटी की शादी में खाकी बनी सहारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के छित्तमपुर गांव में बुधवार की रात गरीब पिता की बेटी की शादी में पुलिस सहारा बनी। बरातियों के भोजन, नाश्ते के साथ वर-वधू के लिए उपहार की व्यवस्था चौबेपुर थानाध्यक्ष ने की। इस शादी की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। छित्तमपुर गांव निवासी लोकनाथ चौबे की बेटी प्रिया चौबे की शादी अजांव गांव के रमाकांत उपाध्याय के बेटे आशीष उपाध्याय के संग तय थी।

विज्ञापन


बेटी के बाप की आर्थिक हालत खराब होने से शादी के दो दिन पहले तक कोई व्यवस्था नहीं हो पाई थी। लड़की के पिता ने अपनी परेशानी समाजसेवी रिंकू चौबे से बताई तो इसकी जानकारी थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी को दी। इस पर राजेश त्रिपाठी अपने सहयोगियों के साथ लड़की के घर जाकर उस परिवार की हालत देखकर भावुक होकर शादी की व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने निभाई बाप की रस्म
उन्होंने करीब 300 लोगों के भोजन, नाश्ते के साथ वर-वधू के लिए उपहार लेकर लड़की के घर पहुंचे। वर पक्ष की ओर से भाजपा नेता नवेंदु प्रकाश उपाध्याय बारात का नेतृत्व करते हुए पहुंचे। थानाध्यक्ष सहित पुलिसकर्मियों ने वर पक्ष का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

द्वार चार पर बेटी के बाप की भूमिका भी थानाध्यक्ष ने निभाई। वहीं वधू के बड़ी बहनों की रस्म उपनिरीक्षक नीतू श्रीवास्तव, कांस्टेबल सरस्वती तिवारी ने निभाई। इस मौके पर प्रधान डा. सोमकांत उपाध्याय, स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष प्रदीप सेठ राजू, धर्मवीर गुप्ता, मनोज जायसवाल, अजय गुप्ता, विनोद चौबे आदि ने वर वधू को आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed