फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Khadi Ashram will be developed on the lines of Gandhigram

Varanasi News: गांधीग्राम की तर्ज पर होगा खादी आश्रम का विकास

Fri, 30 Jun 2023 05:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jun 2023 05:57 PM IST
विज्ञापन
Khadi Ashram will be developed on the lines of Gandhigram
खादी का गढ़ रहे सेवापुरी का फिर लौटेगा गौरव, बनाया जाएगा अत्याधुनिक
विज्ञापन

10 करोड़ रुपये होंगे खर्च खादी गतिविधियों के लिए
संवाद न्यूज एजेंसी
सेवापुरी। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय की 698वीं खादी ग्राम उद्योग की बैठक सेवापुरी में शुक्रवार को हुई। इसमें यह निर्णय लिया गया कि अहमदाबाद के गांधीग्राम की तर्ज पर सेवापुरी खादी ग्राम उद्योग का विकास होगा। 10 करोड़ की लागत से खादी गतिविधियों के लिए प्लान तैयार किया गया। ताकि खादी का गढ़ रहे सेवापुरी का फिर से पुराना गौरव लौटाया जाए।

बैठक में आयोग के चेयरमैन एवं अन्य पदाधिकारियों ने यहां संचालित विभिन्न कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए विचार विमर्श किया। इसके तहत सेवापुरी में गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाने की यूनिट खोलने, दो सिल्क प्रोसेसिंग यूनिट लगाने और पांच खादी भवनों के पुनर्निर्माण व पारंपरिक चरखा को नई पहचान दिलाने पर चर्चा हुई। साथ ही क्षेत्रीय लोगों को 2100 देसी चरखा देने, एक हजार विद्युत चालित चाक और 10 कच्चे तेल घानी मशीन, अगरबत्ती बनाने की 7 मशीनें उद्यमियों को उपलब्ध कराने पर विचार विमर्श किया गया। खादी ग्राम उद्योग के चेयरमैन मनोज कुमार ने बताया कि 66 वर्षों बाद यह पहली इस तरह की बैठक हो रही है। इसमें यह निर्णय लिया गया कि वाराणसी में मिनी खादी स्टोर दिल्ली के कनॉट प्लेस की तर्ज पर उच्च गुणवत्ता के साथ खोला जाएगा। पिछले नौ वर्षों में खादी के कपड़ों की मांग तेजी से बढ़ी है और 5943 करोड़ रुपये पहुंच गई है। एक अप्रैल 2023 से खादी कारीगरों के पारिश्रमिक भी 33 फीसदी बढ़े हैं। इस दौरान विनीत कुमार, मनोज कुमार सिंह, नागेंद्र रघुवंशी, रमेश तिवारी, रितेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed