{"_id":"58b321f64f1c1bbf568310f4","slug":"keshav-prasad-mourya-wish-vote-in-ballia-on-self-prestige","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया में खुद के सम्मान का वास्ता देकर केशव ने मांगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में खुद के सम्मान का वास्ता देकर केशव ने मांगे वोट
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/बलिया
Updated Mon, 27 Feb 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैं यहां सिर्फ सुरेंद्र सिंह को ही जिताने नहीं आया हूं। बल्कि सपा और बसपा की जमानत जब्त कराने आया हूं। यहां सुरेंद्र सिंह को नहीं केशव प्रसाद मौर्य को प्रत्याशी मानकर मतदान करें। यह बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने बैरिया विधानसभा क्षेत्र के जूनियर हाई स्कूल तालिबपुर के मैदान पर रविवार को जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं।
केशव मौर्य ने कहा कि मैं यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए वोट मांगने आया हूं। आप लोगों से कर्ज भी मांगने आया हूं, जिसे समय के साथ ब्याज सहित वापस करूंगा। भाजपा सरकार बनते ही आजम खां के गुंडे जेल में होंगे। अगर अन्नदाता किसान परेशान होगा तो देश भूखा मर जाएगा। इसलिए सरकार बनते ही हम किसानों का कर्ज माफ करेंगे।
अखिलेश सरकार के भ्रष्टाचारों की जांच कराई जाएगी। प्रतिभाओं के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। केंद्र में मोदी की सरकार बनते ही गरीबों के लिए योजनाओं का अंबार लग गया। लेकिन अखिलेश सरकार ने गरीबों का हक छीन लिया।
विज्ञापन
प्रदेश में सरकार बनते ही गरीब कार्ड बनाया जाएगा। उन्होंने आमजन से अनुरोध किया कि यहां मेरे सम्मान को डूबने मत देना। मैं भी प्रदेश में आपका सिर झुकने नहीं दूंगा।