फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   keshav prasad mourya said that cheating is coming from 15 years

सपा और बसपा दोनों सरकारों में हो रही थी नकल, हमने बंद कराया: केशव मौर्य

Thu, 08 Feb 2018 11:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 08 Feb 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
keshav prasad mourya said that cheating is coming from 15 years
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को वाराणसी पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि पिछले 15 साल से बोर्ड परीक्षा में नकल हो रही थी। सपा और बसपा दोनों सरकारों ने इसे रोकने की कोशिश नहीं की। जो छात्र नकल कर परीक्षा पास करेंगे, वो आगे नहीं बढ़ पाएंगे। भाजपा सरकार ने नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित कराई है। छात्र बिना नकल के अच्छे नंबर से पास होंगे और देश-दुनिया में अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। 
विज्ञापन


डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार की शाम सर्किट हाउस पहुंचने पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कासगंज की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा कि अगर कोई देशभक्त हाथ में तिरंगा लेकर जा रहा है और उसकी हत्या कर दी जा रही है तो यह बहुत दुखद है। पुलिस सख्ती से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कासगंज की घटना के संदर्भ में सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव के बयान की निंदा भी की।  कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। विपक्षी दल भाजपा के खिलाफ पहले भी एक हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा, कांग्रेस, बसपा आदि पार्टियां चाहें जैसे भी गठबंधन कर लें, इससे भाजपा का जीत का रथ रुकने वाला नहीं है। भासपा अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर और भाजपा के मंत्री अनिल राजभर के बीच चल रहे विवाद पर कहा कि सभी एक ही बगिया के फूल हैं, बगिया में कमल ही खिलेगा।

प्रेसवार्ता के बाद डिप्टी सीएम ने सर्किट हाउस में ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। सड़कों को गड्ढामुक्त करने के कार्य की समीक्षा की। कहा कि अभियान चलाकर सड़कों को गड्ढामुक्त कराएं। समीक्षा बैठक के बाद डिप्टी सीएम सारनाथ में भाजपा विधायक अनिल मौर्या के घर आयोजित एक वैवाहिक समारोह में शामिल हुए। 
 

दिव्यांगों को सरकार से दिलाएंगे मदद

keshav prasad mourya said that cheating is coming from 15 years
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
सीओ यातायात राकेश नायक ने गुरुवार को यातायात संचालन में दिव्यांगों की मदद के मामले की जानकारी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या को दी। केशव प्रसाद मौर्या ने इसकी सराहना करते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

वहीं गुरुवार को कानपुर से आए 20 दिव्यांगों ने गोदौलिया, मैदागिन, लंका और रथयात्रा चौराहे पर यातायात संचालन में पुलिस की मदद की। हाथ में बैसाखी लेकर लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाने वाले दिव्यांगों को देख हर कोई हैरान था। लाल बत्ती पर किसी वाहन चालक के आगे बढ़ने पर दिव्यांग उसे रोक दे रहे थे। यातायात संचालन में अभी 30 अन्य दिव्यांग लगाए जाएंगे। 

शहर के लोगों को गुरुवार का पूरा दिन जाम से जूझते बीता। लहरतारा पुल से लेकर चांदपुर चौराहे तक तक जाम लगा रहा। इस मार्ग पर जाम लगने के बाद लहरतारा-मंडुवाडीह मार्ग पर भी जाम लग गया। दोनों मार्गों पर जाम लगने लोग घंटों परेशान रहे। जाम छुड़ाने में यातायात पुलिसकर्मियों ने पसीने छूट गए। इसी दौरान राज्यपाल की डमी फ्लीट भी जाम में फंस गई। वहीं शहर में लंका, बेनियाबाग, महमूरगंज, पांडेयपुर आदि क्षेत्रों में भी जाम लगा रहा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed