फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   keshav prasad mourya said...akhilesh yadav will be jailed

जानिए किस नेता ने कहा....तो अखिलेश यादव भी जाएंगे जेल

Tue, 28 Feb 2017 09:33 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/गाजीपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/गाजीपुर Updated Tue, 28 Feb 2017 09:33 AM IST
विज्ञापन
keshav prasad mourya said...akhilesh yadav will be jailed
अखिलेश यादव
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशवप्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही सपा सरकार के पांच वर्ष के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार की जांच कराई जाएगी। अगर उसमें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें भी जेल की सलाखों के पीछे भेजने से परहेज नहीं  किया जाएगा। 
विज्ञापन


भदौरा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सोमवार को चुनावी जनसभा में उन्होंने सपा-बसपा पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता इस बार भाजपा की सरकार बनाने का मूड बना चुकी है। सपा रूपी सांपनाथ पर बसपा रुपी नागनाथ का सफाया करके ही दम लेगी।
विज्ञापन


राहुल और अखिलेश पर व्यंग्य करते हुए कहा कि दोनों शहजादे जब साथ-साथ रैली करते हैं तो जनता कहती है अखिलेश-राहुल संघर्ष करो, हम मोदी जी के साथ हैं। प्रदेश सरकार की प्रशासन व्यवस्था पंक्चर हो चुकी है। यहां की पुलिस आजम खान की भैंस खोज रही है लेकिन भाजपा की सरकार बनते ही पुलिस भैंस नहीं गुंडों को खोजकर जेल में डालने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि  प्रधानमंत्री ने नोटबंदी कर सपा-बसपा और कांग्रेस की नींद उड़ा दी। बसपा प्रमुख पर प्रहार करते हुए कहा कि पहले नारा था चढ़ गुंडों की छाती पर बटन दबाओ हाथी पर लेकिन अब मुख्तार अंसारी जैसे आपराधिक छवि के व्यक्ति को बसपा में शामिल कर मायावती ने यह नारा दे दिया कि गुंडे चढ़ेंगे हाथी पर, गोली चलेगी छाती पर।

भाजपा की सरकार बनते ही कैबिनेट की पहली बैठक में ही लघु एवं  सीमांत किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। किसानों को बिना ब्याज का कर्ज भी उपलब्ध कराया जाएगा। पूर्वांचल की सड़कें अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही हैं।


भाजपा की सरकार बनते ही प्रदेश में खाली चल रहे डेढ़ लाख पुलिस के पदों पर बिना इंटरव्यू सीधी भर्ती कराई जाएगी। कत्लखानों को 24 घंटे के अंदर बंद करवा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि इन्हें गप्पू मुख्यमंत्री कहना गलत नहीं होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed