{"_id":"5abe552e4f1c1bd2618b4898","slug":"keshav-prasad-maurya-says-that-sp-bsp-alliance-will-kill-next-generation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आने वाली नस्ल को बर्बाद कर देगा सपा-बसपा गठबंधनः डिप्टी सीएम केशव मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आने वाली नस्ल को बर्बाद कर देगा सपा-बसपा गठबंधनः डिप्टी सीएम केशव मौर्य
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Sat, 31 Mar 2018 02:26 PM IST
विज्ञापन
होली मिलन समारोह में डिप्टी सीएम ने बुआ-भतीजे पर कसा तंज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को आजमगढ़ पहुंचे। यहां एक कार्यक्रम में सपा-बसपा गठबंधन पर एक बार फिर से तंज कसा। उन्होंने कहा कि अखिलेश और मायावती से सपा-बसपा गठबंधन का नया उदय हो रहा। ये गठबंधन आने वाली नस्ल को बर्बाद कर देगा।
प्रधानमंत्री गरीबों के हक की लड़ाई ईमानदारी से लड़ रहे हैं। आने वाले समय में किसानों को फसल की लागत का डेढ़ गुना दाम दिया जाएगा। मोहम्मदपुर ब्लॉक के रानीपुर रजमो गांव में आयोजित होली मिलन और चौहान समाज के सम्मान समारोह में केशव प्रसाद मौर्य ने बातें कहीं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सत्ता में आते ही सबसे पहले 31 करोड़ से अधिक गरीबों के खाते खुलवाए ताकि उनके हक का पैसा सीधे उनके खाते में जा सके। इससे पहले की सरकारें सिर्फ गरीबों का शोषण ही कर रही थी। यूपी में भाजपा की सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ कर दिया गया।
विज्ञापन
सरकार ने किसानों को उनकी फसल की लागत का डेढ़ गुना मूल्य देने की योजना तैयार की है। किसानों को मजबूत करने और उनकी फसलों को छुट्टा पशुओं से बचाने के लिए रणनीति भी बना ली गई है। बजट भी पास हो गया है, जल्द ही गौशाला खोलकर छुट्टा पशुओं को उसमें रखा जाएगा।
पूर्व की सपा-बसपा सरकार में सडक़ निर्माण सहित अन्य विकास के कार्यों में जो भी धन खर्च करती थी, उसे ठेकेदार और अधिकारी मिलकर खा जाते थे। लेकिन हमारी सरकार में ऐसा नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि हमने किसी भी कीमत पर गुणवत्ता से समझौता न करने का निर्णय लिया है।
अब तक हुए विकास के कार्य और उसके गुणवत्ता को कोई भी जांच परख सकता है। सपा-बसपा के कार्यकाल में पुलिस अपराधियों से भय खाती थी लेकिन हमारे कार्यकाल में अपराधी पुलिस से कांप रहे हैं। सरकार की मंशा है कि कोई भी गरीब बेघर न रहे।
इसके लिए प्रधानमंत्री योजना के तहत उन गरीबों को भी घर और शौचालय का निर्माण कराया जा रहा। गरीबों को सौभाग्य योजना के तहत मुफ्त में बिजली, घरों में गैस का कनेक्शन भी दिया जाएगा।
डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार पिछड़े और अति पिछड़ा वर्ग को आरक्षण का लाभ देने के लिए आयोग का गठन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही इसे लागू किया जाएगा।

गोली का जवाब गोली से ही देगी पुलिस
होली मिलन समारोह में डिप्टी सीएम
- फोटो : अमर उजाला
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बदमाशों का एनकाउंटर करना हमारा मकसद नहीं है। अपराध मुक्त समाज हमारा मकसद है। ऐसे में यदि कोई बदमाश अपराध करता है तो पुलिस कार्रवाई जरूर करेगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बदमाश को पकडने के लिए गई पुलिस पर अगर वह गोली चलाता है तो जवाब में पुलिस उसे फूल थोड़े ही थमाएगी।
पुलिस भी गोली का जवाब गोली से ही देगी। तमाम कोशिशों के बावजूद आमजन को अभी न्याय मिलने में काफी परेशानी हो रही। अधिकारी, कर्मचारी कार्रवाई करने की बजाय मामले को लटका कर रख रहे हैं। ऐसे में आमजन को न्याय किस प्रकार से मिलेगी।
इस पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि एक सप्ताह बाद वह पुन: आजमगढ़ आएंगे और लगातार दो दिनों तक यहां रहेंगे। इस दौरान जिस किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही उजागर होगी। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
क्षतिग्रस्त आजमगढ़-वाराणसी मार्ग के हाल पर उन्होंने कहा कि फोर लेन का निर्माण कार्य चलने की वजह से यह स्थिति उत्पन्न हुई है। जल्द सड़क में बने गड्ढों को पाट दिया जाएगा।
बगवात पर बोले, ये अंदरूनी मामला
पूर्व सांसद रमाकांत यादव सहित अन्य पार्टी नेताओं के बगावती तेवर के विषय में डिप्टी सीएम ने कहा कि यह हमारी पार्टी का अंदरुनी मामला है। इसे जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। पत्रकार वार्ता से पूर्व तमाम परेशान लोगों ने डिप्टी सीएम से मिलकर शिकायत करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई। जिस पर उन्होंने डीएम और एसपी को निर्देस दिए।

41 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण
डिप्टी सीएम ने 15 परियोजनाओं का लोकार्पण और 26 का शिलान्यास किया
- फोटो : अमर उजाला
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और वन, पर्यावरण एवं जंतु उद्यान मंत्री दारा सिंह चौहान ने शुक्रवार को रानीपुर रजमो के रामदेव मेमोरियल महाविद्यालय में चौहान समाज के होली मिलन समारोह में 41 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
2931 लाख की लागत से 41 किमी लंबी 26 सड़कों का शिलान्यास और 746 लाख की लागत से बनी लगभग 15 किमी की 15 सड़कों का लोकार्पण हुआ। इस दौरान चौहान समाज के लोगों को सम्मानित भी किया गया।
इस दौरान आजमगढ़ के प्रभारी मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जिले के विकास के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। जनसमस्याओं का गुणवत्तायुक्त निस्तारण समयबद्घ ढंग से करने के निर्देश दिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की बात कही।

उप मुख्यमंत्रियों तक पहुंची विश्वविद्यालय की मांग
किसी ने लखनऊ तो किसी ने जनपद में सौंपा पत्रक
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ में आवासीय विश्वविद्यालय की मांग जोर पकड़ती जा रही है। सामाजिक संगठनों के साथ ही अब राजनैतिक संगठन भी इसमें भागीदारी कर रहे हैं। भाजपा ने उप मुख्यमंत्री दिनेश चंद्र शर्मा को लखनऊ में और विश्वविद्यालय अभियान ने जिले में कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को पत्रक सौंपा और जिले में विश्वविद्यालय के स्थापना की मांग की। आजमगढ़ में हो रही विश्वविद्यालय की मांग को भाजपा नेत्री संगीता तिवारी के नेतृत्व में लखनऊ में जनसुनवाई भवन में डिप्टी दिनेश चंद शर्मा के सम्मुख ज्ञापन सौंपकर उठाया गया। दूसरी तरफ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के जनपद आगमन पर चौहान सभा के मंच पर आजमगढ़ में आवासीय विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए ज्ञापन सौंपा गया