केजरीवाल सात को करेंगे जनसभा, तैयारियां हुई तेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सात दिसंबर को बेनियाबाग में प्रस्तावित जनसभा को सफल बनाने के लिए पार्टी नेताओं ने कवायद तेज कर दी है। पार्टी नेताओं ने अलग-अलग जगहों पर बैठक कर कार्यकर्ताओं से सभा को सफल बनाने के लिए जुट जाने का निर्देश दिया है।
इसे लेकर पार्टी के बड़े नेताओं ने शहर में डेरा डाल दिया है। आम आदमी पार्टी की पोल-खोल सभा में नोटबंदी मुद्दा होगा।
शनिवार को रेवड़ी तालाब में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में पूर्वांचल के संयोजक संजीव सिंह ने कहा कि नोटबंदी की आड़ में गिरोहबंद लूट का पर्दाफाश हो चुका है। नोटबंदी से किसान-मजदूर बेहाल है। कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे सभा को सफल बनाने के लिए लोगों से मिलें और तैयारी में जुट जाएं।
इस मौके पर विनोद जायसवाल, गौरव साह, जय प्रकाश यादव, रविशंकर पटेल, मनेाज पटेल, अनुराग उपस्थित थे।
मोदी ने देश को धोखा दियाः आशीष खेतान
दूसरी ओर बड़ी बाजार स्थित बुनकर मार्केट में जनसंवाद कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता आशीष खेतान ने कहा कि जनता ने देश बदलने के लिए मोदी को वोट दिया लेकिन बदले में जनता को धोखा मिला। धर्म के नाम पर देश को बांटने का काम किया और शहीदों पर राजनीत कर रहे हैं।
ढाई साल में गरीबों, किसानों के हित में कोई कार्य नहीं हुआ। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि नोटबंदी आठ लाख करोड़ का घोटाला है। बैकों के पैसे से पूंजीपतियों के कर्ज माफ करने की तैयारी है।
भ्रष्टाचार पर अंकुश तो नहीं लगा लेकिन गरीबों की रोजी रोटी बंद हो गई।
उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी विधायक नरेश यादव ने नोटबंदी की आड़ में पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। इस मौके पर मनीषा गुप्ता, मुकेश सिंह, देवकांत वर्मा, रिजवान उपस्थित थे।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सभा को रोकने की मांग शनिवार को डीएम से की गई। महेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि नोटबंदी के विरोध में आगामी सात दिसंबर को बेनियाबाग में सभा होगी। इसके पहले भी राजघाट पर बीते 15 अक्टूबर को जय गुरुदेव के कार्यक्रम में 25 लोगों की मौत हो गई थी। इसे ध्यान में रखकर बेनियाबाग में कार्यक्रम की अनुमति नहीं देने से जुड़ा ज्ञापन दिया। इस मौके पर कमलेश, विष्णु सिंह, राकेश कुमार आदि शामिल रहे।