फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Keep your ears clear in army recruitment medical in varanasi

सेना भर्ती: कान रखें साफ नहीं तो हो जाएंगे बाहर, और इन बातों का भी रखें ख्याल

Tue, 15 Oct 2019 04:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 15 Oct 2019 04:15 PM IST
विज्ञापन
Keep your ears clear in army recruitment medical in varanasi
सेना भर्ती (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला

सेना भर्ती में आने से पहले अभ्यर्थी अपने स्वास्थ्य की जांच करा लें। कई बार कान में गंदगी मिलने पर भी अभ्यर्थियों को बाहर का रास्ता देखना पड़ा है। दरअसल, सेना भर्ती के मेडिकल में अभ्यर्थियों को बारीक जांच से गुजरना होता है।

विज्ञापन

ऐसे में कई बार अभ्यर्थी स्वास्थ्य और सफाई के प्रति जरा सी लापरवाही के चलते बाहर हो जाते हैं। ऐसे में सेना भर्ती से पहले अभ्यर्थियों को कान की सफाई से लेकर हाथ और पैरों की जांच खुद करनी चाहिए।
विज्ञापन


भर्ती निदेशक कर्नल राजेश सिंह ठाकुर बताते हैं कि सेना भर्ती में शारीरिक संरचना के साथ ही शरीर की सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। कई बार अभ्यर्थी कान की सफाई नहीं करने के कारण बाहर हो जाते हैं। ऐसे में भर्ती में शामिल होने से पहले अपने स्वास्थ्य को प्रति सचेत रहें। इसमें कान की सफाई नियमित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंखों के विजन की भी जांच कराएं। दोनों घुटने के बीच गैप होना चाहिए और हाथ-पैर सीधे होने चाहिए। कर्नल राजेश सिंह ठाकुर का कहना है कि सेना की वेबसाइट पर मेडिकल से जुड़ी अन्य जानकारियां कर लेनी चाहिए। ताकि भर्ती के दौरान किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

हार्निया और हाइड्रोसील की शिकायत पर भी बाहर
मेडिकल जांच में हार्निया और हाइड्रोसील की शिकायत पर अभ्यर्थी को बाहर कर दिया जाता है। ऐसे में अभ्यर्थियों को चाहिए कि वे समय से इसकी जांच करा लें और संभव हो तो इसका इलाज भी करा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed