{"_id":"56ec6eec4f1c1b4c5f8b4b25","slug":"keep-the-administration-the-new-law-applies-to-traffic","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागा प्रशासन, यातायात की नई व्यवस्था लागू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागा प्रशासन, यातायात की नई व्यवस्था लागू
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 19 Mar 2016 02:55 AM IST
विज्ञापन
नई यातायात व्यवस्था से जीटी रोड़ पर राहत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच-2 (पुराना जीटी रोड) पर अराजक हो चुके यातायात को व्यवस्थित करने के लिए आखिरकार यातायात पुलिस और प्रशासन ने अपनी नई कार्ययोजना लागू कर दी है। तय किया गया है कि इलाहाबाद यानी मोहनसराय की ओर से किसी भी प्रकार के भारी वाहन शहर में नहीं आएंगे। इस मार्ग पर अब 24 घंटे नो इंट्री लागू होगी। ट्रकों को राजातालाब, जंसा होते हुए हरहुआ निकाला जाएगा। जबकि निजी और रोडवेज बसों के लिए अलग-अलग वाहन स्टैंड निर्धारित होंगे। रोडवेज का अस्थाई बस स्टैंड माल गोदाम के पास बनाया जाएगा। निजी बसें कलेक्ट्री फार्म से संचालित होंगी। ट्रकों और निजी बसों के लिए यातायात की यह नई व्यवस्था शुक्रवार से ही लागू कर दी गई है। जबकि, माल गोदाम के पास स्टैंड बनाने पर रोडवेज और रेलवे की सहमति के बाद सरकारी बसों पर नई व्यवस्था प्रभावी होगी।
चौकाघाट फ्लाईओवर का विस्तार लहरतारा स्थित रेलवे के कैंसर अस्पताल तक किया जा रहा है। इसके लिए अंधरापुल, माल गोदाम, कैंट रोडवेज और लहरतारा पुल के पास खुदाई कराई जा रही है। जगह-जगह खुदाई और निर्माण कार्य के बीच ट्रैफिक के जबरदस्त दबाव से रोजाना जाम की समस्या झेलनी पड़ रही थी। दिन भर में इस रास्ते से करीब दो लाख से ज्यादा वाहन इस रूट से गुजरते हैं। नो इंट्री छूटने के बाद रात दस बजे से सुबह सात बजे तक करीब पंद्रह सौ ट्रकों का भी आवागमन होता है। रूट डायवर्जन का कोई प्लान न होने से यातायात की स्थिति अराजक हो गई थी।
एनएच-2 पर जाम की इस गंभीर समस्या को ‘अमर उजाला’ ने शुक्रवार के अंक में प्रमुखता से उठाया था। पुलिस और प्रशासन के उच्चाधिकारियों ने इसका संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को इस मुद्दे पर अहम बैठक की। तय किया गया है कि वाराणसी-इलाहाबाद मार्ग पर अब भारी वाहनों के लिए 24 घंटे नो इंट्री होगी। पहले इस रूट पर नो इंट्री नौ घंटे की थी। फ्लाईओवर बनने तक नई व्यवस्था प्रभावी रहेगी। एसपी यातायात कमल किशोर ने बताया कि इलाहाबाद मार्ग की ओर से शहर में आने वाले ट्रकों को राजातालाब से जंसा की ओर मोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
इस मार्ग पर चलने वाली निजी बसों का स्टैंड कलेक्ट्री फार्म पर होगा। यह व्यवस्था शुक्रवार से ही लागू कर दी गई है। वहीं रोडवेज बसों का अस्थाई स्टैंड माल गोदाम पर बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके लिए रोडवेज अधिकारियों और रेल विभाग से भी संपर्क कि या गया है। रेलवे को सड़क किनारे लगे अपने बैरियर को हटाना होगा। जल्द ही इस पर सहमति बनने की उम्मीद है।